फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं देश की 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल्स

Sat, 18 Jul 2020 09:49 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 18 Jul 2020 09:49 AM IST
विज्ञापन
Hero Splendor Plus to Hero HF Deluxe to Honda CB Shine to Hero Glamour to Bajaj Platina here are top five best selling motorcycles in india
Best Selling Motorcycles - फोटो : Amar Ujala
अगर आप बजट सेगमेंट में एक नई बाइक खरीदने जा रहे हैं, तो फिर यह खबर आपके काम आ सकती है। क्योंकि आज हम आपको उन पांच बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक साल के अंदर सबसे ज्यादा खरीदी गई हैं। हम आपको इन बाइक्स की जून 2020 में हुई बिक्री के बारे में बताएंगे। इसके अलावा यह भी बताएंगे कि वित्तवर्ष 2019 के मुकाबले वित्तवर्ष 2020 में इन बाइक्स की बिक्री में कितनी गिरावट आई है। इस खबर के बाद आप यह तय कर सकेंगे कि जो बाइक आपको पसंद है या जो बाइक आप खरीदने जा रहे हैं, क्या वो बाइक भी देश की पहली पसंद है। तो डालते हैं एक नजर,
Hero Splendor Plus to Hero HF Deluxe to Honda CB Shine to Hero Glamour to Bajaj Platina here are top five best selling motorcycles in india
हीरो स्प्लेंडर प्लस - फोटो : Social

Hero Splendor Plus


Hero की Splendor Plus देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही। वित्तवर्ष 2020 में भारतीय बाजार में इसके 20,63,148 यूनिट्स की बिक्री हुई। ऐसे में अगर वित्तवर्ष 2019 की बात करें तो इस महीने कंपनी ने अपनी Splendor Plus के 30,05,620 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी पिछले एक साल (वित्तवर्ष) के मुकाबले इस बाइक की बिक्री में 31.36 फीसदी की गिरावट आई है। बता दें कि टॉप-5 बेस्ट सेलिंग बाइक्स में Splendor Plus की सबसे ज्यादा बिक्री घटी है। हालांकि, इसके बावजूद बिक्री के मामले में यह देश की नंबर 1 बाइक रही।

Hero Splendor Plus to Hero HF Deluxe to Honda CB Shine to Hero Glamour to Bajaj Platina here are top five best selling motorcycles in india
Hero HF Deluxe - फोटो : Hero MotoCorp

Hero HF Deluxe 


Splendor Plus के बाद Hero की HF Deluxe देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही। वित्तवर्ष 2020 में इसके 20,50,974 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं, वित्तवर्ष 2019 में इसके 21,68,740 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यानी पिछले एक साल के मुकाबले वित्तवर्ष 2020 में इसकी बिक्री 5.43 फीसदी घटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hero Splendor Plus to Hero HF Deluxe to Honda CB Shine to Hero Glamour to Bajaj Platina here are top five best selling motorcycles in india
Honda CB Shine Limited Edition - फोटो : Honda

Honda CB Shine


Hero की दो बाइक्स के बाद Honda की CB Shine देश की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही। वित्तवर्ष 2020 में इसके 9,48,384 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं, वित्तवर्ष 2019 में इसके 9,90,315 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस दौरान बाइक की बिक्री में 4.23 फीसदी की गिरावट आई है। बता दें कि टॉप-5 बेस्ट सेलिंग बाइक्स में Honda CB Shine एक ऐसी मोटरसाइकिल है जिसकी बिक्री सबसे कम घटी है। 

विज्ञापन
Hero Splendor Plus to Hero HF Deluxe to Honda CB Shine to Hero Glamour to Bajaj Platina here are top five best selling motorcycles in india
Hero GLAMOUR - फोटो : AmarUjala

Hero Glamour


सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में चौथे नंबर पर Hero की ही बाइक है। वित्तवर्ष 2020 में Glamour के 6,02,623 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं, वित्तवर्ष 2019 में इसके 7,55,027 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस दौरान बाइक की बिक्री में 20.19 फीसदी की गिरावट आई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed