भारत के जवान दिन-रात अपनी जान की बाजी लगाकर आम आदमी की सुरक्षा करते हैं। इस समय भारतीय मिलिट्री अमेरिका, रूस, और चाइना के बाद दुनिया की चौथी सबसे बड़ी मिलिट्री बन गई है।हालांकि मिलिट्री कई डिवीजन में होती है। जिनके लिए अलग-अलग तरह की गाड़ियां भी हाती हैं। आज आपको बताएंगे वो गाड़ियां जो भारतीय मिलिट्री इस्तेमाल करते हुए देखी गई है।
भारत की जांबाज मिलिट्री इन आक्रामक गाड़ियों का करती हैं इस्तेमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Tata Merlin
भारतीय सेना के लिए आधिकारिक वाहन के रूप में मारुति सुजुकी जिप्सी को बदलने में टाटा की सफारी स्टॉर्म 4x4 एसयूवी का बड़ा हाथ रहा। नए लाइट सपोर्ट व्हीकल (एलएसवी) कार को मर्लिन नाम दिया गया है। जिसके साइड और रियर पर STANAG 4569 लेवल -1 की सुरक्षा प्राप्त होगी। जो (नाटो मानकों के अनुसार उच्चतम रेटेड सुरक्षा में से एक) है। इसके जरिए आर्टिलरी, ग्रेनेड और माइन ब्लास्ट से कार में बैठे लोग सुरक्षित रह सकते हैं।
टाटा मर्लिन में कई तरह के हथियार दिए गए हैं इसमें 7.6 मिमी मध्यम मशीन गन बुर्ज और एक 40 मिमी स्वचालित ग्रेनेड लांचर भी दिया गया है। इसके अलावा कार में अतिरिक्त सुरक्षा के लिए एंटी टैंक मिसाइलें भी लगाई गई हैं। टाटा मर्लिन में 3.3-लीटर का लिक्विड कूल डायरेक्ट इंजेक्शन इंजन दिया गया है। जो 3,200 आरपीएम पर 185 बीएचपी और 2,400 आरपीएम पर 450 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।
Renault Sherpa
Renault Sherpa एक ऐसी गाड़ी है जिसे (NSG) इस्तेमाल करती है। देखने में यह कार काफी अग्रेसिव है। इसमें 4.76 लीटर डीजल इंजन मिलता है जो 215 बीएचपी की पावर और 800 एनएम का टार्क जनरेट करता है।इस कार का वजन करीब 11 टन है। और सेना के सारे आर्मर के साथ भी इसकी स्पीड 110 किमी/घंटे तक जा सकती है। Sherpa का फ्यूल टैंक भी काफी बड़ा है यह कार एक फुल टैंक पर 1,000 किलोमटर तक चलने की क्षमता दखती है।
Mahindra Marksman
Mahindra Marksman
महिंद्रा की Marksman एक बुलेट प्रूफ गाड़ी है जिसमें 6 लोग आराम से बैठ सकते हैं। इस कार में 360 डिग्री विसिबिलिटी के साथ कई फायरिंग पॉइंट और मशीन गन पॉइंट भी दिया गया है। इसमें 2.5-लीटर का CRDe इंजन दिया गया है जो 105 बीएचपी की पावर और 228 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।
Force Gurkha
Force Gurkha
Force अपने Gurkha के आर्मी वर्जन को इन दिनों टेस्ट कर रही है। जिसे कई बार देखा भी गया है। हालांकि जो कार देखी गई उसमें दरवाजे नहीं दिखाई दिए। फिलहाल, इसके इंजन को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन उम्मीद है इसमें 4X4 सिस्टम और एक ज्यादा डिस्प्लेसमेंट वाला डीजल इंजन दिया जा सकता है।