आज हर किसी का सपना घर को खरीदने के साथ कार खरीदना भी होता है। कार को हम हमेशाा बच्चे की तरह रखते हैं समय-समय पर उसकी सफाई कराते हैं सर्विस में भी कोई देरी नहीं बरतते हैं लेकिन कार में ऐसे कई फंक्शन होते है। जिनके बारे में आप अभी तक अन्जान हैं और अगर अन्जानें में ये काम करना बंद कर दें तो आप मुसीबत में फंस सकते हैं। तो,आइए आपको बताते हैं कौन-से वो काम के फंक्शन हमारे डैशबोर्ड में होते हैं जिनके बारे में जानना बेहद जरूरी है।
कार के डैशबोर्ड में अगर जल रहीं हैं ये लाइट तो हो जाएं सर्तक, हो सकता है भारी नुकसान
डैशबोर्ड वार्निंग लाइट(Dashboard Warning Light)
Yellow Light
अगर कार के डैशबोर्ड पर आपको कोई Yellow Light वाला चिन्ह दिखाई देता है और फिर भी आपकी गाडी ठीक चल रही है तो यह पीला रंग आपको संकेत देता है कि आपकी गाड़ी में कुछ गड़बड़ है और आपको तुरंत सर्विस सेंटर जाने की जरूरत हैं।
Red Light
अगर आपके डैशबोर्ड पर लाल रंग की बत्ती जलती दिखाई दे तो इसका मतलब है, आपकी गाड़ी में कोई बड़ी समस्या है, और ऐसे में गाडी चलाने से आप गंभीर समस्या का शिकार हो सकते हैं।
Green Or Blue
इन दोनो ही लाइट का मतलब है कि कार में किसी तरह की कोई समस्या नहीं है।
यह तो बात हुई कार के साधारण लाइट्स की अब चलते हैं गाड़ी के डैशबोर्ड और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की और जहां भी कई इस तरह की लाइट्स होती हैं जिनसे आप अवगत नहीं हैं।
ब्रेक सिस्टम वार्निंग लाइट (Brake System Warning Light)
यह लाइट सिर्फ तभी जलती है। जब आपकी गाड़ी में ब्रेक ऑइल की कमी हो , या फिर आप हैंडब्रेक हटाना भुल गए हो। हमेशा ध्यान रखें कि कार के स्टार्ट होते ही यह लाइट बंद हो जाती है और अगर नहीं बंद होती है तो इसे नजरअंदाज न करें।
इंजन लाइट (Check Engine Light)
आजकल आपको हर गाड़ी में एमिशन का कंट्रोल कंप्यूटर सिस्टम द्वारा किया जाता है, और सही भी है इसे पर्यावरण को कोई खास नुकसान नहीं होता है। जब आप गाड़ी स्टार्ट करते हैं तब यह लाइट अगर चालू है तो इसका मतलब यह है की सिस्टम में कुछ खराबी है और इसकी सर्विस करवाने का समय आ गया है।
लो आॅइल प्रेशर (Low oil Pressure)
अगर गाड़ी स्टार्ट है और यह लाइट जल जाती है तो इसका मतलब यह है कि इंजन के अंदर आयल का प्रेशर सही नहीं है। ऐसी हालात में आपको तुरंत गाड़ी बंद करके सर्विस सेंटर या मैकेनिक को दिखानी चाहिए।