इस त्योहार जहां ज्यादा तर दोपहिया कंपनियां अपने वाहनों पर भारी डिस्काउंट दे रही हैं वहीं, बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने अपने ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है। कंपनी ने अपनी कई लोकप्रिय सीरीज की मोटरसाइकिलों की कीमतों को बढ़ा दिया है। इन सीरीज में Bajaj Dominar से लेकर Bajaj Avenger और Bajaj Pulsar तक शामिल हैं। आज हम आपको इन सीरीज की उन मोटरसाइकिलों की कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो नवरात्रि से ठीक पहले महंगी हो गई हैं। तो डालते हैं एक नजर।
बुरी खबर! त्योहारों का इंतजार कर रहे ग्राहकों को बड़ा झटका, Bajaj ने बढ़ाई इन 6 मोटरसाइकिलों की कीमतें
Bajaj Dominar 400
Bajaj Auto ने Dominar 400 की कीमत को तीसरी बार बढ़ाया है। बजाज ने इस बार इसकी कीमत को 1500 रुपये बढ़ाया है, जिसके बाद अब इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 197,758 रुपये हो गई है। कीमत के अलावा इस मोटरसाइकिल के फीचर्स में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। Bajaj Dominar के बीएस6 वेरिएंट को कंपनी ने इस साल अप्रैल 2020 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। तब इसकी कीमत 1.91 लाख रुपये थी। बता दें कि पिछले चार सालों में Dominar 400 की कीमत को 36000 रुपये तक बढ़ाया गया है।
Bajaj Dominar 250
Bajaj Dominar 250 की बात करें तो कंपनी ने इसकी कीमत को 1,625 रुपये बढ़ाया है। अब इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 165,715 रुपये हो गई है। बता दें कि एक महीने पहले ही Dominar 250 की कीमत को कंपनी ने 4,090 रुपये बढ़ाया था। Dominar 250 को कंपनी ने इस साल मार्च 2020 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। तब इसकी कीमत 1.60 लाख रुपये थी। लॉन्च से अब तक में कंपनी ने दूसरी बार इसकी कीमत को बढ़ाया है। कीमत के अलावा इस मोटरसाइकिल के फीचर्स में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।
Bajaj Pulsar 125
बजाज ऑटो ने अपनी पल्सर रेंज की Bajaj Pulsar 125 की कीमतों को एक बार फिर बढ़ा दिया है। बता दें कि कंपनी ने इसी साल जुलाई महीने में इसकी कीमतों में करीब 1000 रुपये की बढ़ोतरी की थी। अब कंपनी ने Pulsar 125 की कीमतों में 128 रुपये की बढ़ोतरी की है।
Bajaj Pulsar 125 के स्प्लिट सीट ट्रिम ऑप्शन की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 79,091 रुपये से बढ़कर 79,219 रुपये हो गई है। वहीं, Bajaj Pulsar 125 Neon की कीमत 70,995 रुपये से बढ़कर 71,123 रुपये हो गई है। वहीं, इसके डिस्क वेरिएंट की कीमत 75,795 रुपये से बढ़कर 75,923 रुपये हो गई है।
Bajaj Pulsar 150
बजाज ऑटो ने Bajaj Pulsar 150 सीरीज की कीमतों को भी बढ़ा दिया है। कंपनी ने Pulsar 150 सीरीज की कीमतों में 128 रुपये की बढ़ोतरी की है। Bajaj Pulsar 150 के स्टैंडर्ड वर्जन की कीमत 97,958 रुपये से बढ़ कर 98,086 रुपये हो गई है। वहीं, इसके ट्वीन डिस्क ट्रिम ऑप्शन की कीमत 1,01,837 से बढ़कर 1,01,965 रुपये हो गई है।
Pulsar 150 Neon की कीमत अब 91,002 रुपये से बढ़कर 91,130 रुपये हो गई है।
सभी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमतें हैं।