देश में सरकार की तरफ से लगातार इलेक्ट्रिक कारों के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जा रहा है। यही कारण है कि इस पर लगने वाले 12 फीसदी जीएसटी को घटा कर 5 फीसदी कर दिया गया। इस एक फैसले से इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतें पहले के मुकाबले काफी सस्ती हो गईं। हालांकि, पेट्रोल-डीजल के मुकाबले ये अभी भी महंगी हैं, लेकिन माइलेज या रेंज के मामले में ये काफी सस्ती हैं। कई कंपनियों का दावा है कि उनकी इलेक्ट्रिक कारों पर एक किलोमीटर के सफर पर एक रुपये से भी कम का खर्च आता है। वहीं, अब सभी कंपनियां तेजी से इलेक्ट्रिक कारों की तरफ शिफ्ट हो रही हैं। ऐसे में अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपको पूरी पढ़नी चाहिए, क्यों हम आपको चार ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके बड़े काम आएंगी। डालते हैं एक नजर,
पेट्रोल-डीजल से भी सस्ती है इन कारों की सवारी, बस ध्यान रखें ये 4 बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेंज
अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने जा रहे हैं, तो सबसे पहले यह पता लगा लें कि जो कार आपको पसंद आ रही है वो कितना रेंज दिती है। आसान भाषा में समझें तो जैसे पेट्रोल और डीजल की गाड़ियों में माइलेज होता है, वैसे ही इलेक्ट्रिक कारों में रेंज होता है। यानी अगर एक इलेक्ट्रिक कार 200 किलोमीटर का रेंज दे रही है, तो इसका मतलब यह है कि वो एक बार फुल चार्ज करने पर बिना रुके 200 किलोमीटर तक चलेगी।
बैटरी
रेंज के बाद किसी भी इलेक्ट्रिक कार में दूसरा सबसे बड़ा फीचर बैटरी है। सीधी सी बात है कि अगर कार की बैटरी कमजोर है, तो कार का परफॉर्मेंस हमेशा कमजोर रहेगा। इसलिए पता लगा लें कि कार की बैटरी का स्पेसिफिकेशन्स कैसा है।
चार्जिंग
मौजूदा समय में ज्यादातर सभी इलेक्ट्रिक कारों में फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलती है। आसान भाषा में समझें तो अगर कोई इलेक्ट्रिक कार 9 घंटे में फुल चार्ज होती है, तो फास्ट चार्जिंग फीचर की मदद से यह केवल एक घंटे से भी कम समय में 70 फीसदी या इससे ज्यादा चार्ज हो सकती है।
सर्विस
इलेक्ट्रिक कारों को लेकर सबसे बड़ी चुनौती इसकी सर्विस है। दरअसल शहरी इलाकों में इलेक्ट्रिक कार की सर्विस आसानी से मिल जाती है, लेकिन छोटे शहरों में इलेक्ट्रिक कार की सर्विस अभी एक बड़ी चुनौती है। इसलिए इलेक्ट्रिक कार को खरीदने से पहले उस पर दिए जा रहे सर्विस के बारे में अच्छे से जानकारी हासिल कर लें।