फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ICC रैंकिंग: होल्डर और स्टोक्स की छलांग, गेंदबाजों में दूसरे स्थान पर पहुंचे कैरेबियाई कप्तान

Wed, 15 Jul 2020 09:41 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 15 Jul 2020 09:41 AM IST
विज्ञापन
Holder and Stokes leap in ICC rankings in Corona era, Caribbean captain reaches second place among bowlers
Jason holder

कोविड-19 की वजह से कई महीनों से बंद पड़े अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंटों की लंबे समय बाद शानदार अंदाज में वापसी हो गई है। इसकी शुरुआत इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट मैच के रूप में हुई। कोरोना काल में कई बदलावों के साथ खाली स्टेडियम में हुए मैच में कप्तान जेसन होल्डर के नेतृत्व में वेस्टइंडीज की टीम ने इंग्लैंड को शिकस्त देकर सभी को चौंका दिया। जेसन होल्डर द्वारा मैच की पहली पारी में छह विकेट लेने का इनाम भी अब उन्हें आईसीसी की रैंकिंग में मिला है।

Holder and Stokes leap in ICC rankings in Corona era, Caribbean captain reaches second place among bowlers
jason holder

साउथम्पटन में इंग्लैंड के खिलाफ मिली जीत और अपनी टीम की अगुआई करते हुए शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्हें आईसीसी की टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में करियर का सर्वश्रेष्ठ दूसरा स्थान हासिल हुआ है। इतना ही नहीं उन्होंने पिछले 20 वर्षों में वेस्टइंडीज के किसी गेंदबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक भी हासिल हैं किए हैं।

पहली पारी में 42 रन पर छह विकेट सहित मैच में सात विकेट चटकाने वाले होल्डर ने करियर के सर्वश्रेष्ठ 862 रेटिंग अंक हासिल किए हैं जो अगस्त 2000 में कर्टनी वाल्श के 866 अंक के बाद किसी कैरेबियाई गेंदबाज के सर्वाधिक रेटिंग अंक हैं।

सिर्फ गेंदबाजी ही नहीं होल्डर पहले टेस्ट के बाद बल्लेबाजों की रैंकिंग में 35वें स्थान पर तो ऑलराउंडरों की सूची में करियर के सर्वश्रेष्ठ 485 अंक के साथ शीर्ष पर कायम हैं। 

Holder and Stokes leap in ICC rankings in Corona era, Caribbean captain reaches second place among bowlers
बेन स्टोक्स - फोटो : social media

दूसरे नंबर पर काबिज इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ने भी करियर के सर्वश्रेष्ठ 431 रेटिंग अंक हासिल किए हैं। जो रूट की गैरमौजूदगी में इंग्लैंड की अगुआई करने वाले स्टोक्स एजियास बाउल में 43 और 46 रन की पारियों के बाद बल्लेबाजी रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ नौवें स्थान की बराबरी की जो उन्होंने पिछले साल नवंबर में हासिल किया था। मैच में छह विकेट की बदौलत स्टोक्स गेंदबाजी सूची में तीन स्थान के फायदे से 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holder and Stokes leap in ICC rankings in Corona era, Caribbean captain reaches second place among bowlers
शेनन गैब्रियल - फोटो : ESPN

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स 30 और 42 रन की पारियों के बाद पहली बार शीर्ष 30 में जगह बनाने में सफल रहे जबकि मैच में 86 रन बनाने वाले जैक क्रॉउले शीर्ष 100 में शामिल हो गए।

मैच में नौ विकेट चटकाकर मैन आफ द मैच बने शेनन गैब्रियल एक स्थान के फायदे से 18वें स्थान पर पहुंचे। उन्हें 46 अंक का फायदा हुआ जिससे वह रविंद्र जडेजा (722) से चार अंक आगे निकल गए।

दूसरी पारी में 95 बनाकर वेस्टइंडीज की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले जर्मेन ब्लैकवुड 14 स्थान के फायदे से 58वें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि शेन डाउरिच करियर के सर्वश्रेष्ठ 37 वें स्थान पर है। डाउरिच ने 61 और 20 रन की पारियां खेली

विज्ञापन
Holder and Stokes leap in ICC rankings in Corona era, Caribbean captain reaches second place among bowlers
विराट कोहली एंड स्टीव स्मिथ - फोटो : twitter

उधर कोरोना महामारी के कारण मार्च से मैदान पर नहीं उतरने वाले भारतीय क्रिकेटरों ने बल्लेबाजों और गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष 10 में अपनी जगह बरकरार रखी है।

कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजों की रैंकिंग में स्टीव स्मिथ के बाद दूसरे स्थान पर बरकरार हैं जबकि चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे क्रमश: सातवें और नौवें स्थान पर हैं। जसप्रीत बुमराह सातवें स्थान के साथ गेंदबाजों की सूची में शीर्ष 10 में एकमात्र भारतीय हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed