कार में गलती से फंस गया है बच्चा तो तुरंत करें ये 5 काम, वरना हो सकती है बड़ी अनहोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपका बच्चा है कहां?
दरअसल बच्चों की आदत होती है कहीं भी छिपने की। खास कर खेल के दौरान बच्चे ऐसी जगहों पर छिपने की कोशिश करते हैं, जहां उन्हें कोई खोज न पाए। ऐसे में कई बार बच्चे कार के अंदर छिपने की कोशिश करते हैं और गाड़ी के अंदर गलती से फंस जाते हैं। ऐसे में बच्चे को बचाने के लिए यह जानना जरूरी है कि आपका बच्चा है कहां? अगर आपका बच्चा काफी समय से आपको दिखाई न दे, तो एक बार जरूर देखें कि वह है कहां। लोग अपने घरों में बच्चे को तलाशते हैं, लेकिन उनका इस पर ध्यान बहुत कम जाता है कि उनका बच्चा कार के अंदर भी फंस सकता है। ऐसे में जब कभी आपका बच्चा काफी देर तक गायब हो, तो गैरेज या पार्किंग के अंदर रखी अपनी कार को भी चेक करें।
गाड़ी की चाभी का इंतजार पड़ सकता है भारी
अगर बच्चा कार में फंसा है और गाड़ी धूप में है, तो सबसे पहले बच्चे को बाहर निकालें। ऐसे में कई बार गाड़ी की चाभी नहीं मिलती या चाभी बच्चे के साथ ही कार के अंदर रह जाती है। ऐसी हालत में चाभी का ज्यादा इंतजार करने के बजाए कार का शीशा तोड़ कर तुरंत बच्चे को बाहर निकालना चाहिए। दरअसल धूप में खड़ी गाड़ी का तापमान बाहर के मुकाबले 50 फीसदी से भी ज्यादा बढ़ जाता है। बच्चे का इतनी गर्मी बर्दाश्त कर पाना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में बच्चा बेहोश भी हो सकता है। इसके अलावा बच्चे की सांस फूलने के कारण कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।
शीशा तोड़ते समय रहें सावधान
घबराहट में अक्सर कई बार लोग शीशे पर तेजी से पत्थर या हथौड़ा मारने लगते हैं। इससे कार के अंदर बैठे बच्चे को शीशा का टूकड़ा भी लग सकता है। इसलिए जरूरी है कि कार के शीशे पर हल्के हाथ से हथौड़ा मारे और इसे धीरे-धीरे तोड़ें।
कैसे तोड़ें शीशा?
बच्चा जहां बैठा हो उससे दूर वाले शीशे को तोड़ें। इससे कांच के टूटने से बच्चा सुरक्षित रहेगा।इसके अलावा हथौड़े सा किसी दूसरे औजार को तिरछा करके शीशे को तोड़े। सीधा करके तोड़ने पर कांच का टुकड़ा छिटक कर बच्चे को लग सकता है।