फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिछली बार भारतीयों ने थका डाले थे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज, इस बार साबित करके दिखाना है

Tue, 17 Nov 2020 12:32 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 17 Nov 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
AUSvIND: Australian pacers are still worried, Believes in absence of Virat Kohli
भारतीय टेस्ट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण की मुख्य धुरी और टीम के उप कप्तान पैट कमिंस को लगता है कि विराट कोहली का अंतिम तीन टेस्ट मैचों में नहीं खेलना कोई निर्णायक मुद्दा बनने जा रहा है। कमिंस यहां तक कहते  हैं कि दो साल पहले भारत के साथ खेली गई टेस्ट श्रृंखला के मुकाबले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ज्यादा अनुभवी और समझदार हो गए हैं। पिछली बार बड़ा स्कोर कर उनके तेज गेंदबाजों को दबाव में लाने की जो रणनीति भारत ने अपनाई थी। वही दबाव बनाने की उनकी कोशिश रहेगी।

विराट की गैरमौजूदगी पर उनकी टीम में चर्चा नहीं

AUSvIND: Australian pacers are still worried, Believes in absence of Virat Kohli
विराट कोहली - फोटो : social media

विराट कोहली के अंतिम तीन टेस्ट मैचों में नहीं खेलने के बारे में उनकी टीम ने इतनी बात नहीं की है, जितनी इस बारे में मीडिया में हो रही है। निश्चित रूप से विराट  की एक कप्तान के रूप में कमी महसूस की जाएगी, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी से दूसरे भारतीय बल्लेबाजों के पास अपने को साबित करने का मौका होगा। वे बड़ा स्कोर खड़ा दुनिया के सामने आ सकते हैं। वह इस बारे में निश्चित तो नहीं, लेकिन उन्हें नहीं लगता कि विराट का अंतिम तीन टेस्ट मैचों में नहीं खेलना कोई निर्णायक मुद्दा बनने जा रहा है।

इस बार साबित करके दिखाना है

AUSvIND: Australian pacers are still worried, Believes in absence of Virat Kohli
स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर

ऑस्ट्रेलिया को इस बार काफी कुछ साबित करके दिखाना है। भारत ने पिछली बार यहां काफी अच्छी क्रिकेट खेली थी। ऑस्ट्रेलियाई होने के नाते वह घर में टेस्ट मैच जीतना अपना गौरव समझते हैं। यह काफी अच्छी श्रृंखला होगी। वह इस गर्मी में एक बार फिर जीतकर टेस्ट चैंपियनशिप में ऊंची पायदान हासिल करने की कोशिश करेंगे। पिछले दो साल की तुलना में इस वक्त ऑस्ट्रेलिया एक अच्छी संतुलित टीम है। लाबुशाने इस वक्त दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार हैं, ट्रेविस हीड के खाते में कई मैच हैं और फिर स्मिथ और वार्नर के आने से टीम पिछले दो साल की तुलना में काफी संतुलित हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीयों ने थका डाले थे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज

AUSvIND: Australian pacers are still worried, Believes in absence of Virat Kohli
टीम इंडिया

भारत के खिलाफ 2018-19 में खेली गई श्रृंखला से तुलना की जाए तो उनके क्रिकेटर ज्यादा अनुभवी और दिमागदार हो गए हैं, निश्चित रूप से उन्हें सोनी टेन-3 पर हिंदी में प्रसारित होने जा रही इस श्रृंखला में इस चीज की सहायता मिलेगी। पिछली बार उनके तेज गेंदबाजों ने एक के बाद एक काफी ज्यादा ओवर डाले थे और यह सिलसिला श्रृंखला के अंत तक चलता गया, उनके अनुसार पहले दो टेस्ट तक दोनों टीमें एक समान संतुलित थी, लेकिन मेलबर्न में भारत ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की, उन्हें ढाई दिन तक मैदान पर रहना पड़ा। कुछ सत्र बाद ही उन्हें फिर से मैदान पर क्षेत्ररक्षण के लिए लौटना पड़ा, जिससे गेंदबाजों पर काफी भार पड़ गया था। इस बार उनकी यही कोशिश रहेगी कि भारत को ज्यादा से ज्यादा मैदान पर रख बड़ा स्कोर खड़ा कर उस पर दबाव बनाया जाए।

विज्ञापन

लाल गेंद से नहीं खेलना बड़ा मुद्दा नहीं

AUSvIND: Australian pacers are still worried, Believes in absence of Virat Kohli
- फोटो : ट्विटर

इस ऑस्ट्रेलियाई टीम में चार से पांच ऐसे क्रिकेटर हैं, जो इस दौरान लाल गेंद से खेले हैं बाकी छह से सात आईपीएल में सफेद गेंद से खेले हैं। उनके अनुसार लाल गेंद से भारत के लंबे समय से नहीं खेलने का कोई बड़ा मुद्दा बनने जा रहा है। वे सभी पेशेवर क्रिकेटर हैं और एक संस्करण से दूसरे संस्करण में खेलने की आदत जानते हैं। ऑस्ट्रेलिया भी एडीलेड में खेलने से पहले काफी प्रैक्टिस करके जाएगी। भारत भी ऑस्ट्रेलिया ए से खेलकर जाएगा, उनको लगता है वहां भारत को अच्छी प्रैक्टिस मिलेगी। उनके ख्याल से इस मामले में दोनों टीमें बराबरी की स्थिति में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed