{"_id":"5f93ca488ebc3e9bb744c426","slug":"here-are-five-tricks-and-tips-to-avoid-road-accident-in-winter-season","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ठंड के मौसम में इन 5 गलतियों से होते हैं बड़े सड़क हादसे, भूल कर भी न करें इनकी अनदेखी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
ठंड के मौसम में इन 5 गलतियों से होते हैं बड़े सड़क हादसे, भूल कर भी न करें इनकी अनदेखी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sat, 24 Oct 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत में सर्दी ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। त्योहारों के सीजन से इसकी शुरुआत हो चुकी है। लेकिन क्या आपकी कार इस सर्दी के लिए तैयार है? यह सवाल इसलिए क्योंकि सर्दी में सड़क हादसों की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं। इसका एक बड़ा कारण विंडशील्ड या विंडस्क्रीन है। दरअसल किसी भी कार में विंडशील्ड या विंडस्क्रीन एक बहुत महत्वपूर्ण फीचर होता है। आसान भाषा में कहें तो अगर किसी भी कार का विंडशील्ड या विंडस्क्रीन लोकल या खराब क्वालिटी का है, तो सड़क हादसे की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में आज हम आपको विंडशील्ड से लेकर उन पांच बड़ी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको ध्यान में रख कर आप खुद को और अपने परिवार को ठंड के मौसम में सड़क हादसों से सुरक्षित रख सकते हैं। डालते हैं एक नजर,
विंडस्कीन पर जमी धुंध को कैसे हटाएं?
2 of 6
सांकेतिक
- फोटो : Unsplash
सर्दी में विंडस्क्रीन पर अक्सर धुंध जम जाती है। इसके कारण गाड़ी चलाते समय सामने की चीजें दिखाई नहीं देती हैं। लेकिन एक ट्रिक के जरिए आप इस परेशानी से तुरंत छुटकारा पा सकते हैं। दरअसल बारिश या कोहरे के कारण जब भी कार की विंडस्क्रीन पर धुंध जमने लगे, तो अपने कार की एसी को तुरंत ऑन कर के डिफॉगर मोड पर लगा दें। इससे कुछ ही समय में कार की विंडस्क्रीन पर जमी नमी खत्म हो जाती।
खतरे की घंटी है लोकल विंडस्कीन
3 of 6
सांकेतिक
- फोटो : Unsplash
पैसे बचाने के लिए कई बार ग्राहक अपनी कार में लोकल विंडस्क्रीन लगवा लेते हैं। इसका नतीजा यह होता है कि न तो इसमें बेहतर व्यू मिलता है और न ये टिकाऊ होते हैं। इसलिए बेहतर यही है कि ब्रांड का विंडस्क्रीन लगाएं। अगर विंडस्क्रीन टूट भी जाती है तो आपके पैसे बर्बाद नहीं होंगे क्योंकि कार की इन्श्योरेंस पॉलिसी में विंडस्क्रीन पर 100 फीसदी का कवर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड में गाड़ी की लाइट से रहें सावधान
4 of 6
सांकेतिक
- फोटो : Pixabay
अगर धुंध ज्यादा हो तो गाड़ी की लाइट को जला लें। इसके अलावा पार्किंग लाइट का इस्तेमाल करना भी एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। हालांकि, शाम के समय गाड़ी के हेडलाइट की जगह केवल पार्किंग लाइट का इस्तेमाल खतरनाक साबित हो सकता है। क्योंकि इससे सामने से आ रहे ड्राइवर को आपकी गाड़ी की दूरी का अंदाज नहीं लग पाता है। ऐसे में पार्किंग लाइट की जगह लो-बीम पर हेडलाइट जलाएं।
विज्ञापन
स्क्रैच से बचाएं विंडशील्ड
5 of 6
सांकेतिक
- फोटो : Unsplash
कार की विंडशील्ड को साफ कपड़े से पोछें। दरअसल लोग अक्सर उसी कपड़े से विंडशील्ड को साफ करते हैं, जिससे उन्होंने कार को साफ किया है। इससे विंड स्क्रीन को नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा कार पर लगे वाइपर से भूल कर भी विंडशील्ड को साफ न करें, क्योंकि वाइपर के घिस जाने के बाद यह विंडशील्ड को नुकसान पहुंचा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।