फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: अब बिना हेलमेट यहां बिलकुल नहीं मिलेगी एंट्री

Tue, 16 Jul 2019 03:51 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Tue, 16 Jul 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
Helmets Made Compulsory On Agra-Lucknow Expressway
बिना हेलमेट के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एंट्री नहीं - फोटो : Social

क्या आप रेगुलर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बाइक या स्कूटर से सफ़र करते हैं? यदि हां तो यह खबर आपके मतलब की है। अब बिना हेलमेट के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एंट्री नहीं मिलेगी। ये नया नियम उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) ने निकाला है।

UPEIDA जारी किया प्रेस नोट

Helmets Made Compulsory On Agra-Lucknow Expressway
बिना हेलमेट के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एंट्री नहीं - फोटो : UPEIDA

UPEIDA ने एक प्रेस नोट जारी किया है जिसमें बताया गया है कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा व्यवस्था करने के लिए UPEIDA द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में व्यापक जनहित एंव सुरक्षा की नजर से UPEIDA  द्वारा ये निर्णय लिया गया है कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बिना हेलमेट के किसी भी टू-व्हीलर चालाक को प्रवेश नहीं दिया जायेगा। UPEIDA के CEO अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि UPEIDA लोगों की सुखद और सुरक्षित यात्रा हेतू  लगातार तत्पर हैं। एक्सप्रेसवे पर व्यापक सुरक्षा के इंतजाम किये जा रहे हैं। इसी क्रम में बिना हेलमेट के एक्सप्रेसवे पर प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

टोल प्लाजा पर लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाले कैमरे

Helmets Made Compulsory On Agra-Lucknow Expressway
बिना हेलमेट के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एंट्री - फोटो : Social

इतना ही नहीं आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे जोकि 302 किलोमीटर लम्बा है, ऐसे में जो लोग इसे 3 घंटे से भी कम में अपनी यात्रा पूरी कर लेते हैं ऐसे लोगों के लिए भी हाल ही में यह नियम UPEIDA ने उठाया है। यदि किसी ने ऐसा किया तो उस पर भारी जुर्माना लग सकता है। इसके लिए गाड़ियों की फोटो और ने जानकारियों के लिए टोल प्लाजा पर लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाले कैमरे और उपकरण लगाए हैं। दिसंबर 2016 में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे आम जनता के लिए खोल दिया तथा और उसके बाद कई दुर्घटनाएं यहां हुई जिसमें करीब 250 से ज्यादा लोगो की मौत हो गई।
 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed