फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्दनाक : मुंबई में चार मंजिला इमारत के मलबे में दबीं 40 से ज्यादा जिंदगी, इस तरह निकाला जा रहा

Tue, 16 Jul 2019 03:17 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आसिम खान Updated Tue, 16 Jul 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
Kesarbai building has collapsed in Dongri Mumbai, More than 40 people are feared trapped
मुंबई में इमारत गिरी - फोटो : ANI

दक्षिण मुंबई के डोंगरी इलाके में मंगलवार को एक चार मंजिला आवासीय इमारत गिर गई जिससे अब तक 12 लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हैं। मलबे में अभी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। मलबे में दबे लोगों में से अभी तक एक मासूम समेत पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि इनमें ज्यादातर बच्चे और महिला शामिल हैं।

Kesarbai building has collapsed in Dongri Mumbai, More than 40 people are feared trapped
मुंबई में इमारत गिरी - फोटो : ANI

बीएमसी आपदा प्रबंधन सेल का कहना है कि केसरबाई नाम की ये इमारत डोंगरी की तंडील गली में गिरी है। करीब 40 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पुलिस बचाव कार्य में जुट गई है। 
 

Kesarbai building has collapsed in Dongri Mumbai, More than 40 people are feared trapped
मुंबई में इमारत गिरी - फोटो : ANI

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इमारत सुबह करीब 11:40 बजे गिरी। इस इमारत को लेवल-2 घोषित कर दिया गया था। ये इमारत संकरी गली में स्थित थी। मलबे में दबे लोगों में से अभी तक एक मासूम समेत पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जबकि 12 लोगों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kesarbai building has collapsed in Dongri Mumbai, More than 40 people are feared trapped
मुंबई में इमारत गिरी - फोटो : ANI

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीएमसी ने मुंबई की 499 इमारतों को असुरक्षित घोषित कर दिया है। मानसून के दौरान 500 इमारतें ऐसी हैं जिनपर खतरा मंडरा रहा है। बीएमसी के लिए सिरदर्द बन चुकी इन इमारतें में रहने वाले कई लोग इन्हें खाली भी नहीं करना चाहते हैं। 

विज्ञापन
Kesarbai building has collapsed in Dongri Mumbai, More than 40 people are feared trapped
मुंबई में इमारत गिरी - फोटो : ANI

इस मामले में मुंबई का अंधेरी-जोगेश्वरी (वेस्ट) सबसे आगे है। जहां की 51 इमारतें असुरक्षित हैं। इसके बाद विरे परेल 38 इमारतें के साथ दूसरे स्थान पर है जिन्हें इस साल सी1 श्रेणी में रखा गया है। बीते साल बीएमसी ने 619 इमारतों को खतरनाक बताया था। हालांकि इस साल ये संख्या 19 फीसदी तक कम हुई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed