फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब 10 सेकंड में होगी टोल वसूली: वाहनों की 100 मीटर लंबी लाइन लगी तो मुफ्त करें यात्रा, सरकार ने तय किए नए मानक

Wed, 26 May 2021 02:07 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 26 May 2021 02:07 PM IST
विज्ञापन
Government sets new standards for toll tax collection in 10 seconds, yellow strip will be installed at 100 meters from the toll plaza
TOLL TAX - फोटो : Amar Ujala (For Reference Only)
टोल प्लाजा पर टोल टैक्स चुकाने के बाद भी लंबी कतारों की शिकायत करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने टोल प्लाजा की हर टोल लेन पर 10 सेकंड के भीतर टोल टैक्स लिए जाने के लिए नए मानदंड तय कर दिए हैं। सरकार के नए मानके के मुताबिक यह टोल प्लाजा पर वाहनों की 100 मीटर लंबी लाइन लगती है तो उन वाहनों से टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा। इस नई पहल को लागू करने के लिए टोल प्लाजा से 100 मीटर की दूरी पर सड़क पर एक पीली पट्टी का निशान लगाया जाएगा। जब तक इस पीले निशान तक गाड़ियों की लाइन लगी रहेगी, तब तक सभी गाड़ियां बिना टोल टैक्स का भुगतान किए टोल बैरियर पार करते रहेंगे। 
Government sets new standards for toll tax collection in 10 seconds, yellow strip will be installed at 100 meters from the toll plaza
वाहनों की कतारें - फोटो : Amar Ujala (For Reference Only)
रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के महाप्रबंधक संजय कुमार पटेल ने टोल प्लाजा प्रबंधन नीति दिशानिर्देश 2021 जारी कर दिए हैं। एनएचएआई में एक उच्चपदासीन अधिकारी ने कहा कि देशभर के सभी 570 टोल प्लाजा पर इलेक्ट्रानिक टोल कलेक्शन सिस्टम लगा दिए गए हैं। फास्टैग के जरिए टोल प्लाजा की सभी टोल लेन पर टोल टैक्स ऑनलाइन वसूला जा रहा है। बावजूद इसके उन्हें यात्रियों की शिकायतें मिल रही हैं कि टोल प्लाजा पर जाम और वाहनों की लंबी कतार लगती हैं। जिसके बाद सरकार ने नए बनाए जा रहे या प्रस्तावित टोल प्लाजा में नए मानकों और नियम को लागू करने का निर्णय लिया है। 
Government sets new standards for toll tax collection in 10 seconds, yellow strip will be installed at 100 meters from the toll plaza
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
योजना के दूसरे चरण के हिस्से के तौर पर इस समय काम कर रहे टोल प्लाजा की टोल लेन में बदलाव के बाद, इस नई व्यवस्था को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा में 10 सेकंड में गाड़ियों से टोल टैक्स वसूले जाने के लिए नए मानक बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Government sets new standards for toll tax collection in 10 seconds, yellow strip will be installed at 100 meters from the toll plaza
FASTag Toll Tax - फोटो : For Representation Only
उन्होंने बताया कि नए टोल प्लाजा का डिजाइन कुछ इस तरह तैयार किया गया है कि उनमें एक टोल लेन में एक घंटे में करीब 400 वाहन गुजर सकेंगे। लेकिन इन टोल प्लाजा के निर्माण के लिए ज्यादा भूमि अधिग्रहण करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा पर गुजरने वाले वाहनों की संख्या के हिसाब से टोल लेन की संख्या 6 से लेकर 12 लेन तक हो सकती है। 
विज्ञापन
Government sets new standards for toll tax collection in 10 seconds, yellow strip will be installed at 100 meters from the toll plaza
लखनऊ-रायबरेली मार्ग पर बछरावां के पास बने टोल प्लाजा - फोटो : Amar Ujala (For Reference Only)
टोल प्लाजा पर जाम की समस्या नहीं होगी
सरकार के इस निर्णय से टोल प्लाजा पर जाम समस्या खत्म हो सकेगी। इसका फायदा यह होगा कि टोल प्लाजा से गुजरने वाली गाड़ियों की औसत स्पीड 30 से 40 फीसदी तक बढ़ जाएगी और वायु प्रदूषण में भी खासी कमी आएगी। बता दें कि फास्टैग को अनिवार्य किए जाने और इसके जरिए ऑनलाइन टोल टैक्स वसूली से सरकार का राजस्व सालाना 10,300 करोड़ तक बढ़ गया है। इससे पहले टोल प्लाजा चलाने वाले ठेकेदार इस रकम को डकार जाते थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed