{"_id":"5c1b8695bdec2256cd7e1197","slug":"german-police-car-collection-can-shock-you-in-many-ways","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Audi \/ Ferrari में चलती है इस देश की पुलिस, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Audi / Ferrari में चलती है इस देश की पुलिस, देखें तस्वीरें
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 20 Dec 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
germany police cars
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पुलिस की कार में रफ्तार न हो यह मुमकिन नहीं। बिना रफ्तार पुलिस की गाड़ियों का कोई मोल ही नहीं है। भारत में जहां पुलिस वालों को अपाचे, पल्सर जैसी बाइक और इनोवा जैसी कारें दी जाती हैं, वहीं कुछ देशों के पुलिसवालों के पास लेम्बोर्गिनी और फरारी जैसी सुपरकार भी होती है। हालांकि भारत में पहले के मुकाबले पुलिस की सवारी काफी बेहतर हुई है, लेकिन कुछ देशो की पुलिस के पास ऐसी कारें हैं, जो शायद ही किसी रईस के पास देखने को मिलें।
हो गए न हैरान, दरअसल हम बात कर रहे हैं जर्मनी पुलिस की। जर्मनी की पुलिस अपनी लग्जरी कारों की सवारी को लेकर कई बार चर्चा का विषय बनी है। इनकी आकर्षक गाड़ियां देखकर कोई भी दांतों तले उंगलियां दबा लें।
BMW Isetta
2 of 8
BMW Isetta
यह कार देखने में आपको हैरान कर सकती है या कह लिजिए कि आपको इसे देखकर किसी खिलौना कार की याद आ सकती है। लेकिन जर्मनी की पुलिस इस कार को दूसरे विश्वयुद्ध के समय से इस्तेमाल कर रही है। दूसरे विश्वयुद्ध के समय इस देश की पुलिस ऐसी कार की तलाश में थी, जो कम खर्च में पुलिस की जरूरतों को पूरा कर सके। यह कार करीब 50 सालों से जर्मनी की पुलिस प्रयोग कर रही है। गौरतलब है, करीब 4 साल पहले इसे 86,000 डॉलर में नीलाम किया गया था।
Mercedes-Benz S-Class
3 of 8
Mercedes s class 1980's
भारत में इस कार को सबसे धनी आदमी के गैराज में ही देखा सकता है। कंपनी ने 5 मसिर्डीज कारों को मॉडिफाई किया है, जिसमें कई अनोखे फीचर्स दिए गए हैं। बात करें, कीमत की तो इस कार की कीमत 1.2 मीलियन यूरो है। बता दें, इस कार को भी हाल ही में महज 10,000 यूरो में नीलाम किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
BMW M3
4 of 8
Bmw M-3
अगर आपने 'मिशन इंपॉसिबल 5' मूवी देखी है, तो आपको याद होगा कि कैसे बॉयोमेट्रिक से बीएमडब्ल्यू एम3 कार स्टार्ट हो जाती है। यह कार रफ्तार और पिकअप के लिए जानी जाती है। 321 एचपी की पावर से लैस यह कार सिर्फ 5.5 सेकेंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 249 किलोमीटर प्रतिघंटे की है।
विज्ञापन
Porsche 365
5 of 8
Porsche 365
पोर्शे 356बी कैब्रियो को जर्मनी की पुलिस गश्त के लिए उपयोग करती थी। इस कार को भी 50 साल पहले पुलिस को सौंपा गया था, जो जर्मनी पुलिस के साथ कई सालों तक रही। हालांकि, इस कार को अब बेल्जियम के प्राइवेट कार कलेक्शन में रखा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।