फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर आपके भी है Ford की पुरानी Endeavour तो इस खबर को नजरअंदाज बिलकुल न करें

Sun, 21 Jul 2019 02:50 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Sun, 21 Jul 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
Ford recalls 22690 endeavour suv to inspect front airbag inflators
फोर्ड एंडेवर - फोटो : Social

अगर आप के पास फोर्ड की SUV Endeavour है तो आप इस खबर को बिलकुल भी नजरअंदाज न करें। दरअसल  फोर्ड इंडिया ने पिछली जनरेशन Endeavour SUV की 22,690 यूनिट्स को वापस मंगवाया (Recall) है।  कंपनी रिकॉल की गईं इन 22,690 एंडेवर के फ्रंट एयरबैग इन्फ्लैटर्स की जांच करेगी। कंपनी ने जिन एंडेवर को वापस मंगाया गया है, वो सभी कंपनी के चेन्नई प्लांट में फरवरी 2004 से सितंबर 2014 के बीच बनी हैं।

इन कारों को भी किया रिकॉल

Ford recalls 22690 endeavour suv to inspect front airbag inflators
फोर्ड रिकॉल - फोटो : Amar Ujala

फोर्ड ने जिन 22,690 एंडेवर को रिकॉल किया है उनमें वर्तमान जनरेशन और हाल ही में आई सेकंड जनरेशन एंडेवर नहीं हैं। फोर्ड ने इस रिकॉल के दौरान फिगो, फ्रीस्टाइल और एस्पायर जैसी कारों को भी रिकॉल किया है। ये वो गाड़ियां हैं जो सितंबर 2017 से अप्रैल 2019 के बीच गुजरात में कंपनी के साणंद प्लांट में बनी थीं।कंपनी इन कारों के बैटरी मॉनिटरिंग सिस्टम (BMS) की वायरिंग की जांच करेगी।

ग्राहकों से किया जायेगा संपर्क

Ford recalls 22690 endeavour suv to inspect front airbag inflators
Ford EcoSport facelift

फोर्ड उन सभी ग्राहकों से संपर्क करेगी जिनकी कारों को रिकॉल किया है। इसके लिए कंपनी खराब पार्ट्स को डीलरशिप पर रिप्लेस कर देगी। और इसके लिए ग्राहकों से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा। आपको बता दें कि रिकॉल से पहले कंपनी ने सितंबर 2018 में इकोस्पोर्ट की 7,249 यूनिट्स को रिकॉल किया था।इस समय सब-कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में फोर्ड की इकोस्पोर्ट बेहद पॉपुलर हैं। इकोस्पोर्ट का सीधा मुकाबला मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्सॉन, Hyundai वेन्यू और महिंद्रा एक्सयूवी300 जैसी गाड़ियों से है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed