फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां Maruti Swift से भी सस्ती मिल रही है Ford Endeavour, जानें डिटेल्स

Fri, 20 Sep 2019 07:18 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Fri, 20 Sep 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
Ford Endeavour selling cheaper than a Maruti Swift
Ford Endeavour selling cheaper Maruti - फोटो : cartoq

भारतीय कार बाजार में Ford Endeavour एक बहुत ही लोकप्रिय SUV है, जब इसे पहली बार भारत में लॉन्च किया गया था तब चार साल तक इसे चुनौती देने के लिए कोई भी SUV बाजार ने नहीं थी । हांलाकि इसके डिजाइन में कई बार बदलाव किये गये हैं । लेकिन पिछली पीढ़ी के मॉडल के काफी प्रशंसक हैं, जोकि एक  सिंपल डिजाइन के साथ है। आज भी काफी ऐसी लोग हैं जो इसी डिजाइन को खरीदना पसंद करते हैं, सेकंड हैंड कार बाजार में यह संभव जरूर है। ऐसे में अगर आप भी पिछली पीढ़ी की फोर्ड एंडेवर की तलाश कर रहे हैं और और आपका बजट तंग हैं, यहां हम आपको एक ऐसी ही Ford Endeavour के बारे में बता रहे हैं जो Maruti Suzuki SWuft से भी कम कीमत पर बिक रही।


 
 

Maruti Alto की कीमत में Ford Endeavour

Ford Endeavour selling cheaper than a Maruti Swift
Ford Endeavour selling cheaper Maruti Swift - फोटो : Social

एक वेबसाइट के मुताबिक एक 2011 मॉडल की Ford Endeavour जोकि दिल्ली में पंजीकृत है बिक्री के लिए केवल 4.60 लाख रुपये में उपलब्ध है, और इस कीमत में एक नई Swift भी मिल रही है। इसके अलावा, यह एक ऑटोमैटिक मॉडल है, जिसे आप शहरों में आसानी से चला सकेंगे।

Ford Endeavour की डिटेल्स

Ford Endeavour selling cheaper than a Maruti Swift
Ford Endeavour selling cheaper Maruti Swift - फोटो : cartoq

इस सेकंडहैंड फोर्ड एंडेवर के बारे में बात करें तो यह 83,000 चली हुई है। इसकी बॉडी पर किसी भी तरह की खरोंच या डेंट नहीं होते हैं। पेंट भी मूल जैसा दिखता है। भीतर से भी यह बेहद साफ-सुथरी नजर आती है। इसमें ड्यूल-टोन डैशबोर्ड मिलता है, जो बेज और काले रंग का है। इसमें एक कंपनी-फिट, स्टॉक इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया हुआ है। इंजन की बात करें तो इसमें 3.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन लगा है जो अधिकतम 154 Bhp की पावर और 380 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है। इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। लेकिन यह सिर्फ 4X2 संस्करण है। यह एक 7 सीटर मॉडल है। एक अच्छी डील है आप एक बार इस नजर मार सकते हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed