फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Endeavour,Alturas G4 और Fortuner कौन है ज्यादा दमदार

Sat, 23 Feb 2019 04:51 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Sat, 23 Feb 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
Ford endeavour, Mahindra alturas g4 Vs toyota fortuner, see the price and performance
Ford Endeavour, Mahindra Alturas G4 VsToyota Fortuner

Ford India ने हाल ही में अपनी प्रीमियम एसयूवी Ford Endeavour के फेसलिफ्ट को भारत में लॉन्च कर दिया। नई कार के मीड साइकिल अपडेट में इंटीरियर और एक्सटीरियर में बदलाव किए गए हैं। बावजूद इसके कार की कीमत को बढ़ाने के बजाय कंपनी ने नई एडेंवर की कीमतें कम कर दी हैं।



2019 Ford Endeavour भारत में  Mahindra Alturas G4, Toyota Fortuner की कड़ी प्रतिद्वंद्वी मानी जा रही है। यू तो भारत में तीनों ही एसयूवी के ग्राहक बाजार में हैं लेकिन आपको बताने जा रहे हैं कि किसमे क्या खास है और कौन-सी आपको क्यों खरीदनी चाहिए। एक नजर इन तीनों गाड़ियों के कीमत, परफॉर्मेंस और माइलेज से जुड़ी जानकारी पर ....

Ford endeavour, Mahindra alturas g4 Vs toyota fortuner, see the price and performance
Mahindra Alturas G4
डायमेंशन
4903 एमएम के व्हीलबेस के साथ 2019 Ford Endeavour इन तीनों ही गाड़ियों से ज्यादा लंबी है। हालांकि चौड़ाई और ऊंचाई में Alturas G4 बाजी मार जाती है। तो 2019 की एंडेवर चौड़ाई और व्हीलबेस के मामले में दूसरे नंबर पर आती है। वहीं तीनो कार के ओल ओवर डायमेंशन पर जाएं तो 2019 फोर्ड एंडेवर इन बाकी दोनों को मात देती है। 
Ford endeavour, Mahindra alturas g4 Vs toyota fortuner, see the price and performance
टोयोटा फॉर्चूयनर

इंजन 
2019 Ford Endeavour को दो इंजन विकल्प 2.2 लीटर और 3.2 लीटर के डीजल इंजन के साथ पेश किया गया है। 2.2 लीटर का इंजन 158 बीएचपी की पावर और 385 एऩएम का टार्क देता है। वहीं 3.2 लीटर इंजन 197 बीएचपी का पावर और 470 एनएम का टार्क देता है। Alturas G4 में कंपनी ने 2.2 लीटर का इंजन दिया है जो 200 पीएस की पावर और 470 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं Fortuner में कंपनी ने 2.8 लीटर कर इंजन दिया है। 
 

यदि हम केवल 3.2-लीटर इंजन पर विचार करते हैं तो पावर आउटपुट और टॉर्क के मामले में नई फोर्ड एंडेवर पहले नंबर पर है। Alturas G4 पावर आउटपुट के मामले में दूसरे नंबर पर है, जबकि Fortuner ऑटोमैटिक वेरिएंट दूसरे-बेस्ट टॉर्क आउटपुट को डिलीवर करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ford endeavour, Mahindra alturas g4 Vs toyota fortuner, see the price and performance
2019 Ford Endeavour Facelift interior

सेफ्टी फीचर्स
2019 फोर्ड एंडेवर के बेस वेरिएंट में 6 एयरबैग्स, तो इसके टॉप स्पेक वेरिएंट में 7 एयरबैग्स की सुविधा दी गई है। वहीं Fortuner में भी 6 और 7 एयरबैग्स का विकल्प मिलता है। सेफ्टी फीचर्स में महिंद्रा की Alturas G4 इस मामले में बाकी दो को 9 एयरबैग्स के साथ पीछे छोड़ देती है। इसके अलावा तीनों एसयूवी में एबीएस, ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल,टैक्शन कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट आदि फीचर्स मिलते हैं। 

विज्ञापन
Ford endeavour, Mahindra alturas g4 Vs toyota fortuner, see the price and performance
fortuner car

अन्य फीचर्स
सेफ्टी फीचर्स के अलावा इन तीनों एसयूवी में कुछ चीजें काफी कॉमन हैं जैसे इंफोटेन्मेंट सिस्टम, आॅटो क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिकल अफोर्डेबल ORVMs, माउंट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और पावर एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट आदि मौजूद हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed