2021 Force Gurkha: जल्द आ रही दमदार ऑफ-रोडर एसयूवी, Thar से होगा मुकाबला, लॉन्च से पहले टीजर जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई फोर्स गुरखा बीएस6 एसयूवी में 2.6 लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 89 bhp का अधिकतम पावर जेनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। एडवेंचर के शौकीनों को उत्साहित करने के लिए इसमें ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम मिलेगा। एसयूवी के खास हाईलाइट्स में से एक में इसका इंडीपेंडेंट फ्रंट सस्पेंशन और पीछे की तरफ एक रिजिड एक्सल शामिल है। यह एसयूवी एक दमदार ऑफ-रोडर होगी और इसमें 4x4 सिस्टम के साथ ऑफरोडिंग टायर मिलेंगे जो किसी भी मुश्किल रास्तों पर सरपट दौड़ सकती है।
Bold. Mighty. Real.
— Force Gurkha (@ForceGurkha4x4) August 27, 2021
Make way for true-blooded adventure!
Comment with a 🔥 if you can't wait!
.
.
.#TheallnewGurkha #ForceGurkha #Comingsoon #StayTuned #GetReady #Gurkha4x4x4 pic.twitter.com/GhOO38I2ln
Force Gurkha सेकंड जेनरेशन मॉडल एसयूवी नई तस्वीरों में भी वैसी ही लग रही है जैसा इसे ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया गया था। Force Gurkha की लेटेस्ट तस्वीर में जो मॉडल दिखाई दे रहा है उसमें ऑटो एक्सपो में पेश किए गए वर्जन जैसे ही डिजाइन और स्टाइलिंग देखने को मिली है। इसमें ऑटो एक्सपो में पेश की गई गुरखा के जैसी ही फेंडर-माउंटेड इंडिकेटर्स, सर्कुलर LED डीआरएल, सिंगल स्लैट ग्रिल, स्नोर्कल, फाइव-स्पोक अलॉय व्हील्स के साथ-साथ रूफ-माउंटेड लगेज कैरियर दिया गया है। नई Gurkha बीएस6 एसयूवी में नए हेडलैंप के साथ सर्कूलर डे-टाइम रनिंग लाइट्स के साथ सिंगल स्लॉट ग्रिल के बीच में कंपनी का बड़ा लोगो दिया गया है। इसके साथ ही एसयूवी में आकर्षक फॉग लाइट्स के साथ रूफ कैरियर, व्हील क्लैडिंग और ब्लैक ORVM (आउट साइड रियर व्यू मिरर) मिलता है जो इसे पहले के मुकाबले और शानदार लुक देते हैं।
लीक हुई तस्वीरों में गुरखा एसयूवी ऑरेंज कलर में नजर आ रही है। कंपनी ने इसे ऑटो एक्सपो में भी इसी रंग में पेश किया था। कंपनी ने इसमें डबल हाइड्रोलिक स्प्रिंग क्वॉइल सस्पेंशन और 17 इंच के ट्यूबलैस टायर दिए हैं। इन्हें देखने में लगता है जैसे ये किसी बड़े ट्रक के टायर हों। कार के चारों ओर ऑफ रोड क्लैंडिंग मिलती है। कार में नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, दो एयरबैग, एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर, पावर विंडो डीआरएल के साथ एलईडी हेडलैंप जैसे फीचर्स मिलंगे। वहीं इसमें मैनुअल लॉकिंग डिफ्रेंशियल के साथ नई चैसिस भी मिलेगी। बता दें कि ऑटो एक्सपो में जो एसयूवी पेश की गई थी वह स्टैंडर्ड फोर्स Gurkha का कस्टमाइज्ड वर्जन है।
इस एसयूवी में सेफ्टी फीचर्स के लिहाज से कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। इस एसयूवी में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), डुअल एयरबैग, पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।