फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Force Gurkha BS6 जल्द हो सकती है लॉन्च, 2020 Mahindra Thar को देगी टक्कर

Tue, 25 Aug 2020 01:55 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 25 Aug 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
Force Gurkha BS6 launch soon new force gurkha 2020 launch date in india will rival mahindra thar 2020
Force Gurkha BS6 - फोटो : Facebook/Saboo Brothers
भारतीय कार बाजार में ग्राहकों को छोटी कार की तुलना में SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स) (एसयूवी) ज्यादा पसंद आ रही हैं। हैचबैक कार, सेडान कार, प्रीमियम हैचबैक कार के मुकाबले एसयूवी कारों की मांग लगातार बढ़ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2020 तक यूटिलिटी व्हीकल्स की बिक्री हैचबैक कारों से ज्यादा हो सकती है और यह देश में सबसे ज्यादा बिक्री वाला सेगमेंट बन सकता है। हाल ही में महिंद्रा ने अपनी नई एसयूवी 2020 Mahindra Thar (2020 महिंद्रा थार) से पर्दा उठाया है और इसे दो अक्तूबर को लॉन्च करेगी। महिंद्रा की नई थार को टक्कर देने के लिए Force Motors (फोर्स मोटर्स) अपनी एसयूवी Gurkha को नए अवतार में ला रही है। कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2020 में नई Gurkha BS6 (गुरखा बीएस6) को पेश किया था। कंपनी की योजना इस एसयूवी को वर्तमान कैलेंडर वर्ष की तीसरी तिमाही तक लाने की थी, लेकिन महामारी के चलते एसयूवी की मूल लॉन्च योजनाओं को टालना पड़ा। 
Force Gurkha BS6 launch soon new force gurkha 2020 launch date in india will rival mahindra thar 2020
Force Gurkha auto expo 2020 - फोटो : Social Media
'जल्द आ रही है'
हाल ही में, फोर्स मोटर्स की डीलरशिप ने अपने फेसबुक पेज पर 2020 गोरखा BS6 के प्रोडक्शन वर्जन की एक तस्वीर साझा की है और कैप्शन में लिखा- 'जल्द आ रही है।' इससे यह संकेत मिलता है कि कंपनी ने नए गोरखा को देश भर के अपने आधिकारिक डीलरों को डिस्पैच करना शुरू कर दिया है। ऐसे में यह उम्मीद है कि कंपनी अपनी इस नई एसयूवी को जल्द ही लॉन्च कर सकती है। यह भी देखते हुए कि महिंद्रा पहले ही थार 2020 को पेश कर चुकी है जो इस त्योहारी सीजन में इसे लॉन्च करने के लिए तैयार है, फोर्स मोटर्स इसे प्रतिद्वंद्वी गुरखा बीएस6 को लॉन्च करने में अब और देर नहीं कर सकती है। 
Force Gurkha BS6 launch soon new force gurkha 2020 launch date in india will rival mahindra thar 2020
Force Gurkha auto expo - फोटो : Social Media
फीचर्स
कंपनी ने इसमें डबल हाइड्रोलिक स्प्रिंग क्वॉइल सस्पेंशन और 17 इंच के ट्यूबलैस टायर दिए हैं। इन्हें देखने में लगता है जैसे ये किसी बड़े ट्रक के टायर हों। कार के चारों ओर ऑफ रोड क्लैंडिंग मिलती है। कार में नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, दो एयरबैग, एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर, पावर विंडो डीआरएल के साथ एलईडी हेडलैंप जैसे फीचर्स मिलंगे। वहीं इसमें मैनुअल लॉकिंग डिफ्रेंशियल के साथ नई चैसिस भी मिलेगी। बता दें कि ऑटो एक्सो में जो एसयूवी पेश की गई थी वह स्टैंडर्ड फोर्स Gurkha का कस्टमाइज्ड वर्जन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Force Gurkha BS6 launch soon new force gurkha 2020 launch date in india will rival mahindra thar 2020
Auto Expo Force Gurkha - फोटो : Social Media
असल में कैस दिखती है
Force Gurkha की लेटेस्ट तस्वीर में जो मॉडल दिखाई दे रहा है उसमें ऑटो एक्सपो में पेश किए गए वर्जन जैसे ही डिजाइन और स्टाइलिंग देखने को मिली है। इसमें ऑटो एक्सपो में पेश की गई गुरखा के जैसी ही फेंडर-माउंटेड इंडिकेटर्स, सर्कुलर LED डीआरएल, सिंगल स्लैट ग्रिल, फॉग लाइट्स, स्नोर्कल, फाइव-स्पोक अलॉय व्हील्स के साथ-साथ रूफ-माउंटेड लगेज कैरियर दिया गया है। 
विज्ञापन
Force Gurkha BS6 launch soon new force gurkha 2020 launch date in india will rival mahindra thar 2020
Force Gurkha auto expo 2020 - फोटो : Social Media
इंजन
नई फोर्स गुरखा बीएस6 कार में 2.6 लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 89 bhp का पावर देता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन मिल सकता है। यह एसयूवी एक दमदार ऑफ-रोडर होगी और इसमें 4x4 सिस्टम के साथ ऑफरोडिंग टायर मिलेंगे जो किसी भी मुश्किल रास्तों पर सरपट दौड़ सकती है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed