{"_id":"5df5c33f8ebc3e87b2708c00","slug":"fastag-toll-collection-system-using-rfid-technology-implemented-today-how-to-buy-fastag","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फास्टैग देशभर में लागू, टोल प्लाजा पर बिना रुके करें यात्रा, यहां पढ़ें पूरी जानकारी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
फास्टैग देशभर में लागू, टोल प्लाजा पर बिना रुके करें यात्रा, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
Sun, 15 Dec 2019 10:53 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sun, 15 Dec 2019 10:53 AM IST
विज्ञापन
FasTag
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) के जरिये टोल वसूली की व्यवस्था रविवार सुबह 8 बजे से लागू हो गई। राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहनों पर टोल नाके पर लगने वाली लंबी कतारों से छुटकारा दिलाने के लिए फास्टैग सिस्टम लागू किया गया है। फिलहाल टोल प्लाजा पर 100 फीसदी के बजाय 75 फीसदी टोल लेन पर ही ईटीसी के जरिये फास्टैग से शुल्क काटा जाएगा। बाकी 25 फीसदी लेन पर वाहन मैनुअल तरीके से टोल चुकाकर यात्रा कर पाएंगे। इससे पहले टोल नाके पर सिर्फ एक नगदी लेन रखने और उससे गुजरने पर दोगुनी टैक्स वसूलने की बात थी।
Fastag Banks
फास्टैग कैसे खरीदें
फास्टैग को 22 अधिकृत बैंकों से प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) जैसे विभिन्न चैनलों से ऑफलाइन खरीदा जा सकता है। ऐक्टिवेशन के वक्त बैंक की केवाईसी (नो योर कस्टमर) पॉलिसी के तहत आपको KYC डॉक्युमेंट्स जमा कराना होगा। केवाईसी डॉक्युमेंटेशन के अलावा, बैंक को फास्टैग के ऐप्लिकेशन के साथ-साथ गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) भी देना होगा।फास्टैग की बिक्री राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल प्लाजा और चुनिंदा बैंक शाखाओं में हो रही है। साथ ही इसकी बिक्री अमेजन जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी हो रही है।
fastag
फास्टैग की कीमत
बहुत आम सवाल है कि फास्टैग को खरीदने के लिए कितने रुपये खर्च करने पड़ेंगे। अधिकृत बैंक फास्टैग जारी करने के लिए अधिकतम 100 रुपये चार्ज कर सकते हैं। इसे नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने तय किया है।बैंक, फास्टैग के क्रेता से पहली बार खरीदे जाते वक्त सुरक्षा निधि व अन्य शुल्क लेने के साथ कुछ बैलेंस अमाउंट खाते में बनाए रखने योग्य राशि लेते हैं। हालांकि, टैग जारी करने के असल चार्ज बैंक तय करते हैं। यह अलग-अलग बैंकों के लिए अलग-अलग है।
इसके साथ ही फास्टैग के टॉप-अप चार्ज भी अलग-अलग बैंकों में अलग हो सकते हैं। इस अंतर के बारे में बैंकों की वेबसाइट या फिर संबंधित बैंक की किसी शाखा में जाकर जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फास्टैग
- फोटो : Amar Ujala
पेटीएम से भी खरीद सकते हैं फास्टैग
पेटीएम फास्टैग रियूजेबल टैग है। यह भी आरएफआईडी तकनीक पर ही काम करता है। फास्टैग को आपके पेटीएम पेमेंट्स बैंक अकाउंट और पेटीएम वॉलेट से जोड़ा जा सकता है। इसलिए आपके पेटीएम वॉलेट में पर्याप्त पैसा होना जरूरी है, इस बात को पहले से ही सुनिश्चित कर लें।
विज्ञापन
Fastag RFID CHIP
- फोटो : AmarUjala