फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

FASTag: टोल प्लाजा पर आपका वाहन इस 'रंगीन लाइन' तक पहुंच गया, तो मुफ्त करें यात्रा

Thu, 25 Feb 2021 01:00 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 25 Feb 2021 01:00 PM IST
विज्ञापन
FASTag news NHAI says FASTag toll exempted if queue crosses this coloured line at toll plaza
Fastag - फोटो : For Representation Only
देशभर में सभी नेशनल हाईवे (राष्ट्रीय राजमार्गों) पर चार पहिया वाहनों और इससे ऊपर की श्रेणी के वाहनों के लिए FASTag (फास्टैग) अनिवार्य हो चुका है। नए कानून के मुताबिक अब कोई भी वाहन बिना फास्टैग के नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा को पार करता है तो उसे दोगुना शुल्क चुकाना होगा। इस नियम को लागू करने के पीछे की सोच टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारों को खत्म करना और मुसाफिरों के समय और वाहन के तेल की बचत करना था। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक कई टोल प्लाजा पर फास्टैग को स्कैन करने वाले सेंसर ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। जिससे टोल प्लाजा के अधिकारियों को मैन्युअल तरीके से वाहन में लगे फास्टैग को स्कैन करना पड़ रहा है। ऐसे में वाहनों को टोल प्लाजा पार करने में पहले की तरह काफी समय जाया करना पड़ रहा है। इसके अलावा वाहनों की लंबी कतार भी लग रही हैं जिससे समय और तेज दोनों की बर्बादी हो रही है। 
FASTag news NHAI says FASTag toll exempted if queue crosses this coloured line at toll plaza
Fastag (file) - फोटो : अमर उजाला
इस समस्या के समाधान के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने एक योजना तैयार की है जिसमें कहा गया है कि वे राष्ट्रीय राजमार्गों पर हर टोल लेन पर एक अलग रंग की लाइन बनाएंगे। जब कारों की कतार उस रेखा को टच करेगी, तो टोल ऑपरेटर को सभी वाहनों के लिए टोल गेट खोलना होगा और फिर उस लेन से नि:शुल्क यात्रा हो सकेगी। 
FASTag news NHAI says FASTag toll exempted if queue crosses this coloured line at toll plaza
लखनऊ-रायबरेली मार्ग पर बछरावां के पास बने टोल प्लाजा पर लगा गाड़ियों का जमावड़ा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
रिपोर्ट के मुताबिक, यह योजना तैयार की जा रही है। सड़क परिवहन मंत्रालय को टोल शुल्क का भुगतान करने के लिए फास्टैग का इस्तेमाल करने के बावजूद लंबी कतारों की शिकायतें मिल रहीं थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए सड़क परिवहन मंत्रालय ने टोल प्लाजा और वहां लगने वाली कतारों की रियल-टाइम निगरानी शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
FASTag news NHAI says FASTag toll exempted if queue crosses this coloured line at toll plaza
fastag - फोटो : अमर उजाला
एनएचएआई के एक अधिकारी ने बताया, "टॉप लेवल पर लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है और हमें यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि सभी जरूरी कदम उठाने जाएं ताकि टोल प्लाजा से गुजरने वाले यात्री टोल भुगतान के लिए फास्टैग का इस्तेमाल करें, जिसे अनिवार्य कर दिया गया है।" 
विज्ञापन
FASTag news NHAI says FASTag toll exempted if queue crosses this coloured line at toll plaza
टोल प्लाजा - फोटो : iStock
पिछले कुछ दिनों से महाप्रबंधक, क्षेत्रीय अधिकारी और मुख्य महाप्रबंधक जैसे कई वरिष्ठ अधिकारी टोल प्लाजा की देखरेख कर रहे हैं। इनमें से एक अधिकारी ने कहा, "फस्टैग के जरिए लेनदेन की संख्या सिर्फ 60-70 फीसदी से 90 फीसदी तक बढ़ी है। दूरदराज के इलाकों में टोल प्लाजा पर भी यह असर देखा जा रहा है। इसलिए, अब हम टोल प्लाजा पर लगने वाली भीड़ की किसी भी बहाने से अनदेखी नहीं कर सकते। एक आईटी प्लेटफॉर्म के जरिए लाइव डेटा की सख्त निगरानी की वजह से पिछले कुछ दिनों में भारी बदलाव आया है।" 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed