फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

1 दिसंबर से हर कार में होगी FASTag, जानिए क्या है ये डिवाइस और कैसे करती है काम

Fri, 03 Nov 2017 12:23 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Fri, 03 Nov 2017 12:23 PM IST
विज्ञापन
FASTag mandatory from December 1 for Cars: What is FASTag and How its Works
FASTag Toll Tax - फोटो : ICICI
1 दिसबंर से हर नई कार में FASTag नाम की डिवाइस लगी मिलेगी। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने कार निर्माता कंपनियों व अधिकृत डीलर्स को यह काम सौंप दिया है कि 1 दिसंबर से बिकने वाली हर  नई कार में इस डिवाइस को लगाया जाए। इस टैग के जरिए टोल बूथ पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी।
Trending Videos
FASTag mandatory from December 1 for Cars: What is FASTag and How its Works
FASTag Toll Tax
क्या है FASTag
FASTag एक रिचार्जेबल कार्ड है जिसमें रेडियो फ्रिक्वेंसी आईडेंटिफिकेशन (RFID) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। कार की विंडस्क्रीन पर लगने वाले इस कार्ड का इस्तेमाल टोल टैक्स भरने में होगा। वाहन के मालिक को यह FASTag प्रीपेड अकाउंट से लिंक कराना होगा और इसके जरिए टोल टैक्स का पेमेंट ऑटोमैटिकली हो जाएगा। 
FASTag mandatory from December 1 for Cars: What is FASTag and How its Works
FASTag Toll Tax
कैसे काम करता है ये कार्ड
फास्टैग लगी कार जब टोल प्लाजा पर पहुंचेगी तो यहां उनके लिए एक खास लेन बनी होगी। इस लेन में लगी एक डिवाइस से संपर्क में आने के बाद टोल टैक्स खुद ही कट जाएगा और चालक बिना रुके टोल प्लाजा पार कर लेगा। यूजर्स को टोल ट्रांजेक्शन, लो बैलेंस और दूसरी चीजों का एसएमएस अलर्ट भी मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
FASTag mandatory from December 1 for Cars: What is FASTag and How its Works
FASTag Toll Tax
एक बार खरीदने पर फास्टैग पांच साल के लिए वैध होगा और ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से इसनें रिचार्ज करा सकते हैं। FASTags को क्रेडिट/डेबिट/NEFT/ RTGS या नेट बैंकिग के जरिए रिचार्ज करा सकेंगे। इस कार्ड में कम से कम 100 और ज्यादा से ज्यादा 1 लाख रुपए का रिचार्ज कराया जा सकेगा। 
विज्ञापन
FASTag mandatory from December 1 for Cars: What is FASTag and How its Works
FASTag Toll Tax
सरकार ने यह फैसला अपनी इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन योजना के तहत लिया है। वर्तमान में देशभर में स्थित सभी 370 टोल प्लाजा पर कम से कम एक लेन ऐसी होगी जो FASTag वाले वाहनों के लिए होगी। धीरे-धीरे यह सुविधा सभी लेन में दे दी जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed