{"_id":"5fd08d696c6ed21d633ffe63","slug":"fada-releases-november-2020-vehicle-registration-data","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिवाली और धनतेरस पर वाहनों की बंपर खरीदारी से ऑटो सेक्टर हुआ मजबूत, नवरात्र की तुलना में...","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
दिवाली और धनतेरस पर वाहनों की बंपर खरीदारी से ऑटो सेक्टर हुआ मजबूत, नवरात्र की तुलना में...
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Wed, 09 Dec 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा- FADA) ने नवंबर महीने में हुए वाहनों के रजिस्ट्रेशन की रिपोर्ट जारी कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर 2020 में 18,27,990 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। जबकि, नवंबर 2019 में 22,64,947 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। यानी नवंबर 2019 की तुलना में इस नवंबर वाहनों के रजिस्ट्रेशन में 19.29 फीसदी की भारी गिरावट आई है। हालांकि, अक्तूबर महीने की तुलना में बिक्री 29.32 फीसदी ज्यादा बढ़ी है। बता दें कि अक्तूबर 2020 में 14,13,549 वाहनों की बिक्री हुई थी।
फाडा के मुताबिक इस साल नवरात्र के दौरान भारत में बिक्री थोड़ी कम हुई, लेकिन धनतेरस और दिवाली के दौरान ज्यादा संख्या में भारतीय ग्राहकों ने वाहनों की खरीदारी की, जिससे बाजार में रौनक दिखाई दी।
दो-पहिया वाहनों की 21.4% घटी बिक्री
2 of 6
सांकेतिक
- फोटो : PTI
नवंबर 2020 में 14,13,378 दोपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। जबकि, नवंबर 2019 में 17,98,201 दोपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। यानी पिछले साल के मुकाबले इस नवंबर महीने वाहनों के रजिस्ट्रेशन में 21.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। अक्टूबर 2020 में 10,41,682 दो-पहिया वाहनों की बिक्री हुई थी। यानी महीना-दर-महीना रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा नवंबर 2020 में 36 फीसदी बढ़ा है।
पैसेंजर वाहनों की 4.1% बढ़ी बिक्री
3 of 6
सांकेतिक
- फोटो : Amar Ujala
नवंबर 2020 में 2,91,001 पैसेंजर वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। जबकि, नवंबर 2019 में 2,79,365 पैसेंजर व्हीकल्स का रजिस्ट्रेशन हुआ था। नवंबर 2019 की तुलना में नवंबर 2020 में पैसेंजर वाहनों के रजिस्ट्रेशन में 4.1 फीसदी की बढ़ोतरी आई। बात करें अक्तूबर महीने की तो भारतीय बाजार में अक्तूबर 2020 में 2,49,860 पैसेंजर वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। यानी महीना-दर-महीना रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा नवंबर 2020 में 16.46 फीसदी बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉमर्शियल वाहनों की 30.32% घटी बिक्री
4 of 6
सांकेतिक
- फोटो : Ashok Leyland
नवंबर 2020 में 50,113 कॉमर्शियल वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। जबकि, नवंबर 2019 में 72,863 कॉमर्शियल वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। नवंबर 2019 की तुलना में इस नवंबर कॉमर्शियल वाहनों के रजिस्ट्रेशन में 31.22 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
तीन-पहिया वाहनों का 65% घटा रजिस्ट्रेशन
5 of 6
सांकेतिक
- फोटो : PTI
नवंबर 2020 में 24,185 तीन-पहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। जबकि, नवंबर 2019 में 69,056 तीन-पहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। नवंबर 2019 की तुलना में इस नवंबर तीन-पहिया वाहनों के रजिस्ट्रेशन में 65 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।