फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

T-20 सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया पर जुर्माना, ICC ने खिलाड़ियों की फीस काटी

Wed, 09 Dec 2020 01:27 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 09 Dec 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
AUSvIND: India fined for slow over-rate in the third T20I against Australia
विराट कोहली - फोटो : @cricketcomau ·

भारतीय क्रिकेट टीम पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। आईसीसी मैच रैफरी डेविड बून ने यह जुर्माना लगाया। भारतीय टीम मंगलवार को मैच में निर्धारित समय में एक ओवर पीछे रह गई थी।

AUSvIND: India fined for slow over-rate in the third T20I against Australia
विराट कोहली - फोटो : social media

आईसीसी ने बुधवार को एक बयान में कहा, 'आईसीसी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए आचार संहिता की धारा 2.22 के तहत निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं कर पाने पर टीम पर प्रति ओवर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।’

AUSvIND: India fined for slow over-rate in the third T20I against Australia
ट्रॉफी के साथ टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर @BCCI

कप्तान विराट कोहली ने सजा स्वीकार कर ली लिहाजा मामले की औपचारिक सुनवाई नहीं की गई। मैदानी अंपायर रॉड टकर, गेरार्ड अबूड, टीवी अंपायर पॉल विल्सन और चौथे अंपायर सैम नोगास्की ने शिकायत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
AUSvIND: India fined for slow over-rate in the third T20I against Australia
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वन-डे के दौरान भारतीय टीम - फोटो : ट्विटर

वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब भारतीय टीम ने यह गलती की हो। ऑस्ट्रेलियाई दौरे की शुरुआत में ही हार झेलने के बाद धीमी ओवर गति के लिए 20 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया था। तब विराट सेना ने अपने 50 ओवर पूरे करने के लिए चार घंटे और छह मिनट लिए थे, जिसमें उसे 66 रन से हार का सामना करना पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed