फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Electric गाड़ियों के लिए 5000 चार्जिंग स्टेशन बनेंगे, BSNL के साथ इस कंपनी का 10 साल करार

Mon, 06 Jan 2020 07:43 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 06 Jan 2020 07:43 PM IST
विज्ञापन
EVI Technologies and BSNL signs 10-years MOU to build electric vehicle charging station
Electric car charging (File Photo)
दिल्ली की EVI Technologies (EVIT) ने बैटरी स्वैपिंग और Electric Vehicle के लिए चार्जिंग स्टेशनों को बनाने के लिए दूरसंचार ऑपरेटर Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL), भारत संचार निगम (बीएसएनएल) के साथ 10 साल के लिए एक MoU (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। इस करार के तहत देशभर के प्रमुख शहरों, राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों में 5,000 जगहों पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। 
EVI Technologies and BSNL signs 10-years MOU to build electric vehicle charging station
Electric car charging - फोटो : Google
ईवीआई टेक्नोलॉजीज (ईवीआईटी), दिल्ली की एक स्टार्ट-अप कंपनी है भारत में बहुत तेजी से बढ़ रही है और भारत में इलेक्ट्रिक वाहन की चार्जिंग के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराने वाली कंपनियों में से एक है।  
EVI Technologies and BSNL signs 10-years MOU to build electric vehicle charging station
electric car (सांकेतिक तस्वीर)
EVIT और BSNL के बीच 10 सालों के लिए हुए समझौते के तहत ईवीआईटी देशभर में बीएसएनएल के पांच हजार से अधिक स्थानों पर बैटरी चार्ज करने की सुविधायें उपलब्ध कराएगी। इसमें बैटरी की अदला-बदली के साथ ही बैटरी चार्ज करने की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
EVI Technologies and BSNL signs 10-years MOU to build electric vehicle charging station
चार्जिंग पॉइंट - फोटो : Social
कंपनी ने कहा है कि समझौते के तहत ईवीआईटी शुरुआत में होने वाला पूरा निवेश खुद करेगी। इसमें बैटरी चार्जिंग सुविधा परिचालन और रखरखाव सभी कुछ शामिल है। इसमें कहा गया है कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बीएसएनएल इसके साथ ही बैटरी चार्जिंग सुविधाओं के लिए जरूरी स्थान और बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराएगी। 
विज्ञापन
EVI Technologies and BSNL signs 10-years MOU to build electric vehicle charging station
2019 hyundai kona electric SUV Charging
बीएसएनएल महाराष्ट्र के मुख्य महा प्रबंधक कुमार मिश्रा ने कहा कि इस पहल से स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और कार्बन उत्सर्जन कम होगा। समझौते के तहत पहला चार्जिंग स्टेशन अगले महीने महाराष्ट्र और हरियाणा में खोलने की योजना है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed