फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर मिल रही 26 हजार रुपये तक की छूट, 180 किमी तक की है रेंज

Thu, 02 May 2019 07:13 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 02 May 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
Electric scooters okinawa will get upto rs 26,000 subsidy under fame 2 subsidy scheme
Electric scooters india - फोटो : सांकेतिक

इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदारों के लिए अच्छी खबर है। Okinawa Scooters की कीमत 26 हजार रुपये तक कम हो गई है। ओकिनावा का i-Praise  स्कूटर एक बार की चार्जिंग में 180 किमी तक चल सकता है। ओकिनावा स्कूटर्स पर फेम-2 स्कीम के तहत सब्सिडी दी जाएगी।


 

ओकिनावा पहली स्कूटर कंपनी

Electric scooters okinawa will get upto rs 26,000 subsidy under fame 2 subsidy scheme
Okinawa i-Praise electric scooters

ओकिनावा स्कूटर्स पर फेम-2 यानी फास्टर अडोप्शन एंड मैन्यूफैक्चर ऑफ हाइब्रिड एंड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के तहत सब्सिडी दी जाएगी। ओकिनावा पहली स्कूटर कंपनी बन गयी है जिसे फेस-2 स्कीम के लिए अप्रूवल मिला है।
 

17 हजार और 26 हजार की सब्सिडी

Electric scooters okinawa will get upto rs 26,000 subsidy under fame 2 subsidy scheme
Okinawa ipraise electric scooter REd

ओकिनावा के Okinawa i-Praise और Ridge+ इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लीथियम आयन बैटरी के साथ आते हैं। वहीं अब फेम-2 स्कीम में शामिल होने के बाद 17 हजार और 26 हजार की सब्सिडी मिलेगी। यह सब्सिडी बैटरी कैपेसिटी (KWh) के मुताबिक दी जाएगी। वहीं सब्सिडी मिलने के बाद ये स्कूटर होंडा एक्टिवा 125 से भी सस्ते हो जाएंगे। एक्टिवा 125 की कीमत 59,345 रुपये से 68,321 रुपये तक है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

टॉप स्पीड कम से कम 40 किमी प्रति घंटा

Electric scooters okinawa will get upto rs 26,000 subsidy under fame 2 subsidy scheme
Okinawa i-Praise, electric scooters, Okinawa praise

फेम-2 अप्रूवल पाने के लिए स्कूटर की टॉप स्पीड कम से कम 40 किमी प्रति घंटा की होनी चाहिए और फुल चार्ज होने पर 80 किमी की रेंज होनी जरूरी है। वहीं इसमें लीथियम आयन बैटरी पैक होना जरूरी है, जिसमें 50 प्रतिशत हिस्सा स्थानीय स्तर पर तैयार किया गया हो। वहीं ओकिनावा के दोनों प्रोडक्ट्स क्राइटेरिया को पूरा करते थे।
 

विज्ञापन

75 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड

Electric scooters okinawa will get upto rs 26,000 subsidy under fame 2 subsidy scheme
Okinawa ipraise electric scooter Mobile

Okinawa i-Praise इलेक्ट्रिक स्कूटर ग्लॉसी रेड ब्लैक, ग्लॉसी गोल्डन ब्लैक, ग्लॉसी सिल्वर ब्लैक रंग में आता है। इसमें 2500 वाट की वाटरप्रूफ ब्रशलेस डीसी मोटर लगी है, जो 75 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड देती है। स्कूटर में 2.9 KWh का बैटरी पैक लगा है, जिसकी रेंज 160 से 180 किमी की है। स्कूटर में डिटेचेबल लीथियन ऑन बैटरी के साथ 5 एंपीयर का चार्जर दिया गया है। बैटरी 100 प्रतिशत चार्ज होने में 2 से 3 घंटे का वक्त लेगी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed