फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fani Cyclone : जानिए कैसे पड़ा 'फैनी' नाम और कैसे किया जाता है तूफानों का नामकरण

Thu, 02 May 2019 07:01 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 02 May 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
Fani Cyclone : know the facts, reasons and story behind naming cyclones
फैनी तूफान - फोटो : पीटीआई

केंद्र सरकार ने चक्रवात 'फैनी' से भयंकर तूफान आने की आशंका के मद्देनजर एनडीआरएफ और भारतीय तटरक्षक बलों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। साथ ही मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है। तूफान के खतरे को देखते हुए केरल, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है। 

Fani Cyclone : know the facts, reasons and story behind naming cyclones

बांग्लादेश ने दिया नाम 'फैनी'

इस खतरनाक तूफान के बारे में एक दिलचस्प बात ये है कि इसका नाम 'फैनी' बांग्लादेश के सुझाव पर रखा गया है। वैसे आम तौर पर तूफानों का कोई नाम नहीं होता है। तूफानों का नाम देने की शुरुआत 1950 के दशक में हुई थी। आइए जानते हैं तूफानों का नाम किस आधार पर रखा जाता है...

Fani Cyclone : know the facts, reasons and story behind naming cyclones

इस तरह दिया जाता है नाम

किसी भी तूफान का नाम देने के लिए वर्णमाला के हिसाब से एक लिस्ट बनी हुई होती है। हालांकि तूफान के लिए Q, U, X, Y, Z अक्षरों से शुरू होने वाले नामों का प्रयोग नहीं किया जाता है। अटलांटिक और पूर्वी उत्तर प्रशांत क्षेत्र में आने वाले तूफानों का नाम देने के लिए 6 लिस्ट बनी हुई है और उसी में से एक नाम को चुना जाता है। अटलांटिक क्षेत्र में आने वाले तूफानों के लिए 21 नाम मौजूद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fani Cyclone : know the facts, reasons and story behind naming cyclones

ऑड-ईवन फॉर्मूले का भी होता है प्रयोग  

तूफानों के नामकरण के लिए ऑड-ईवन फॉर्मूले का भी प्रयोग किया जाता है। ईवन साल जैसे- अगर 2002, 2008, 2014 में अगर चक्रवाती तूफान आया है तो उसे एक आदमी का नाम दिया जाता है। वहीं, ऑड साल जैसे- 2003, 2005, 2007 में अगर चक्रवाती तूफान आया है तो उसे एक औरत का नाम दिया जाता है। एक नाम को 6 साल के अंदर दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जाता है, जबकि अगर किसी तूफान ने बहुत ज्यादा तबाही मचाई है तो फिर उसका नाम हमेशा के लिए रिटायर कर दिया जाता है। 

विज्ञापन
Fani Cyclone : know the facts, reasons and story behind naming cyclones

भारत में तूफानों का नाम देने की क्या है प्रक्रिया?

भारत में तूफानों का नाम देने की शुरुआत 2004 में हुई थी। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, थाईलैंड, म्यांमार, ओमान और मालदीव ने नामों की एक लिस्ट बनाकर विश्व मौसम विज्ञान संगठन को सौंप दी। जब इन देशों में कहीं पर तूफान आता है तो उन्हीं नामों में से बारी-बारी से एक नाम को चुना जाता है। चूंकि इस बार नाम देने की बारी बांग्लादेश की थी, इसलिए बांग्लादेश के सुझाव पर इस तूफान का नाम फैनी रखा गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed