फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यह इलेक्ट्रिक ‘सुपर बाइक’ फुल चार्जिंग में चलेगी 150 किमी, मात्र 7 सेकंड में 100 किमी की रफ्तार

Thu, 14 Nov 2019 12:20 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 14 Nov 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
electric motorcycle ultraviolette f77 launch in India, on road price start at rs 3 lakh
Ultraviolette F77 Electric Bike launch - फोटो : Social Media

देश में कई कंपनियां इलेक्ट्रिक स्कूटर के अलावा इलेक्ट्रिक बाइक्स पर काम कर रही हैं। देश की पहली इलेक्ट्रिक बाइक Revolt RV 400 के बाद एक और कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक ‘सुपर बाइक’ लाई है। बेंगलुरु की कंपनी Ultraviolette ऑटोमोबाइल ने हाई परफॉरमेंस वाली F77 इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च की है। इस बाइक की खासियत है यह सिंगल चार्ज पर रेंज 150 किमी है।  


 

परफॉरमेंस 200 से 250 सीसी बाइक्स के बराबर

electric motorcycle ultraviolette f77 launch in India, on road price start at rs 3 lakh
Ultraviolette F77 Electric Bike - फोटो : Ultraviolette

इस बाइक की पावर से अंदाजा लगाया जा सकता है इसकी बैटरी की परफॉरमेंस 200 से 250 सीसी बाइक्स के बराबर है। कंपनी के मुताबिक बाइक की ऑनरोड कीमत तीन लाख रुपये से साढ़े तीन लाख रुपये तक है। वहीं इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। कंपनी का दावा है कि उसे अभी तक इस बाइक की 100 से ज्यादा बुकिंग्स भी मिल चुकी हैं। पहले चरण में कंपनी इस बाइक को केवल बेंगलुरू में ही बेचेगी।
 

एविएशन इंजीनियरिंग से इंस्पायर्ड

electric motorcycle ultraviolette f77 launch in India, on road price start at rs 3 lakh
Ultraviolette F77 Electric Bike - फोटो : Ultraviolette

इस बाइक में बाइक ट्रैकिंग, ओवर द एयर अपग्रेडस, राइड टेलीमेटिक्स और रिमोट डायग्नोस्टिक्स जैसे फीचर मिलेंगे। साथ ही इस बाइक में रिजनरेटिव ब्रेकिंग, कई राइडिंग मोड़्स और फोन एप बेस्ड कनेक्टिविटी मिलेगी। कंपनी का कहना है कि यह बाइक एविएशन इंजीनियरिंग से इंस्पायर्ड है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन रंगों में मिलेगी

electric motorcycle ultraviolette f77 launch in India, on road price start at rs 3 lakh
Ultraviolette F77 Electric Bike launch - फोटो : Social Media

F77 में मैट ब्लैक चैसिस और स्लेट ग्रे रंग की एलुमीनियम रिम जबकि मैट ब्लैक कलर के क्रैश गार्ड मिलेंगे। डेशबोर्ड पर अल्ट्रा हाई ब्राइटनेस ऑटोमोटिव टीएफटी एलसीडी मिलेगी। बाइक में तीन ड्राइव मोड इको, स्पोर्ट और इनसेन मिलेंगे, वहीं यह लाइटनिंग, शेडो और लेजर समेत तीन वेरियंट्स में मिलेगी। बाइक में फास्ट चार्जर, क्रोम चार्जिंग पॉड, वाइजर और क्रैश गार्ड मिलेंगे। इसका व्हीलबेस 1340 एमएम, सीटों की ऊंचाई 800 एमएम है। बाइक में ब्लूटूथ, एनएफसी का फीचर मिलेगा।
 

विज्ञापन

टॉप स्पीड 147 किमी प्रति घंटा

electric motorcycle ultraviolette f77 launch in India, on road price start at rs 3 lakh
Ultraviolette F77 Electric Bike - फोटो : Ultraviolette

बाइक में 25 kWh की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। यह मोटर 2250 आरपीएम पर 33.5 एचपी की पॉवर और 450 एनएम का टॉर्क देगी। वहीं यह मात्र 2.89 सेकंड में 0 से 60 किमी और 7.35 सेकंड में से 100 0 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेगी। वहीं इसकी रेंज 150 किमी तक है और मात्र 16 रुपये में फुल बैट्री चार्ज की जा सकती है। बाइक की टॉप स्पीड 147 किमी प्रति घंटा है। बाइक में 4.2 kWh कैपेसिटी वाली तीन लीथियम ऑयन बैटरियां हैं, जो नॉर्मल चार्ज में पांच घंटे और फास्ट चार्जिग 1.5 घंटे का वक्त लेती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed