फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: रहाणे नौ साल बाद अब छोड़ देंगे राजस्थान का साथ, इस टीम में हो सकते हैं शामिल

Thu, 14 Nov 2019 12:13 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 14 Nov 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
Ajinkya Rahane set to leave Rajasthan Royals and join Delhi capitals for IPL 2020
रहाणे - फोटो : social media

भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान और राजस्थान रॉयल्स के मौजूदा कप्तान अजिंक्य रहाणे अगले साल आईपीएल में दूसरी टीम से खेलते दिख सकते हैं। अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रहाणे राजस्थान छोड़कर दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हो सकते हैं।

Ajinkya Rahane set to leave Rajasthan Royals and join Delhi capitals for IPL 2020
रहाणे

आईपीएल 2020 के लिए ‘ट्रेडिंग विंडो’ गुरुवार को बंद हो जाएगी और उससे पहले ही रहाणे जिनकी नीलामी की रकम चार करोड़ रुपए है, वे राजस्थान से दिल्ली की टीम में जा सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली की फ्रैंचाइज़ी अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करने के इरादे से पिछले कुछ समय से रहाणे को अपनी टीम में शामिल करने पर बातचीत कर रही थी।

Ajinkya Rahane set to leave Rajasthan Royals and join Delhi capitals for IPL 2020
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : पीटीआई

रहाणे के दिल्ली में जाने से श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम की बल्लेबाजी मजबूत हो जाएगी। दिल्ली में पहले से ही शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, हनुमा विहारी और ऋषभ पंत से स्टार बल्लेबाज मौजूद हैं। रहाणे का आईपीएल रिकॉर्ड शानदार रहा है और उन्होंने 122 की स्ट्राइक रेट के साथ 3820 रन बनाए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajinkya Rahane set to leave Rajasthan Royals and join Delhi capitals for IPL 2020
ट्रेंट बोल्ट

रहाणे से पहले कई और भी खिलाड़ी ट्रेडिंग स्कीम के तहत दूसरी टीमों में जा रहे हैं। इसमें सबसे बड़ा नाम है न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट जो अब दिल्ली की जगह अगले साल के इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलेंगे। वहीं रविचंद्रन अश्विन पंजाब की जगह दिल्ली से खेलते नजर आएंगे।

विज्ञापन
Ajinkya Rahane set to leave Rajasthan Royals and join Delhi capitals for IPL 2020
Mayank Markande

इनके अलावा घरेलू स्तर पर उम्दा प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज अंकित राजपूत पंजाब से राजस्थान रॉयल्स, मयंक मार्कंडेय मुंबई से दिल्ली, कृष्णप्पा गौतम राजस्थान से पंजाब, शेरफेन रदरफोर्ड दिल्ली से मुंबई और जगदीश सुचीत दिल्ली से पंजाब की टीमों में जाएंगे और 2020 के आईपीएल में अपनी नई टीमों के साथ खेलते दिखेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed