फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CNG भरवाते समय क्यों गाड़ी से उतरना पड़ता है, ये हैं 4 बड़े कारण

Tue, 03 Mar 2020 12:44 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 03 Mar 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
due to these four reasons people have to get out of the car while filling cng
CNG mechanic - फोटो : DNA

पेट्रोल और डीजल के मुकाबले CNG काफी सस्ता पड़ता है। यही कारण भी है कि पिछले कुछ सालों में CNG से चलने वाली गाड़ियों का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। CNG से चलने वाली गाड़ियां आपके लिए कैसे फायदेमंद साबित हो सकती हैं, इसको लेकर हमने आपको पहले भी कई जानकारियां दी हैं, लेकिन आज की हमारी यह खबर कुछ हट कर है। दरअसल आप जब भी अपनी गाड़ी को लेकर CNG स्टेशन पर जाते हैं, तो CNG भरवाने से पहले आपको उतरना पड़ता है।



ऐसे में कई लोगों के जहन में सवाल आता है कि उन्हें गाड़ी से उतरना क्यों पड़ा? दरअसल पेट्रोल और डीजल की गाड़ियों में फिलिंग के दौरान ग्राहकों को अपने वाहनों से उतरना नहीं पड़ता है, लेकिन जब बात CNG वाहन की आती है तो यह बिल्कुल अलग हो जाता है। तो चलिए आज हम आपके इस सवाल का जवाब देने जा रहे हैं। डालते हैं एक नजर,

due to these four reasons people have to get out of the car while filling cng
- फोटो : Connect Gujarat Twitter

फैक्ट्री फिटेड CNG सिस्टम का न होना

CNG स्टेशन पर गाड़ी से उतरने का सबसे बड़ा कारण इन वाहनों में फैक्ट्री फिटेड CNG का न होना है। दरअसल जिन गाड़ियों में फैक्ट्री फिटेड सीएनजी सिस्टम नहीं होता है उनमें बोनट के अंदर फिलर नॉजल होता है। ऐसे में कई बार पता नहीं चल पाता है कि फिलर नॉजल कहां दिया गया है। ऐसे में सुरक्षा के चलते लोगों को गाड़ी से उतार दिया जाता है।

due to these four reasons people have to get out of the car while filling cng
CNG CYlender

गैस सिलिंडर से हो सकता है हादसा

सीएनजी गाड़ियों में दिए गए गैस सिलेंडर की वजह से भी लोगों को फिलिंग के दौरान उतारा जाता है। दरअसल इसके पीछे यह मानना है कि अगर कभी गैस सिलेंडर में कोई लीकेज हो जाए या फिर फट जाए, तो लोगों के पास अपनी जान बचाने का मौका होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
due to these four reasons people have to get out of the car while filling cng
cng station - फोटो : अमर उजाला

पेट्रोल-डीजल के मुकाबले होता है ज्यादा खतरा

पेट्रोल-डीजल के मुकाबले CNG की गाड़ियों में फिलिंग के दौरान हादसे का खतरा ज्यादा रहता है। इसका एक बड़ा कारण गाड़ियों में अलग से CNG सिस्टम फिट कराना है। दरअसल कई जगहों पर यह सेटिंग सही से नहीं हो पाती है, जिससे जलते गाड़ी में आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अगर फिलिंग स्टेशन पर यह हादसा होता है तो बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

विज्ञापन
due to these four reasons people have to get out of the car while filling cng
- फोटो : अमर उजाला

मीटर की मॉनिटरिंग

पेट्रोल और डीजल के मुकाबले CNG पंप का मीटर थोड़ा अलग होता है। ऐसे में ग्राहकों के साथ किसी भी तरह की धांधली न हो इसलिए उन्हें मीटर देखने के लिए भी गाड़ी से बाहर निकलने को कहा जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed