इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का फीवर अब देश के क्रिकेटप्रेमियों पर चढ़ने लगा है। 13वें सीजन का आगाज 29 मार्च से होगा और पहले मुकाबले में आमने-सामने होंगी दो ऐसी टीमें जिनके बीच महामुकाबला होता है। धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स रोहित शर्मा के मुंबई इंडियंस से पहले मैच में भिड़ेगी। आईपीएल की तैयारियों के लिए धोनी मैदान पर लौट आए हैं। इस सीजन के लिए जब वो चेन्नई पहुंचे तो वहां उनका शानदार स्वागत हुआ।
VIDEO: धोनी को देखते ही भावुक हुए रैना, IPL के लिए चेन्नई पहुंचने पर चूमकर किया स्वागत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन बार चेन्नई सुपरकिंग्स को आईपीएल खिताब जिता चुके महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल से करीब सात महीने बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं, उन्होंने अभ्यास भी शुरू कर दिया है। चेन्नई पहुंचे धोनी का स्वागत उनके साथी खिलाड़ी सुरेश रैना ने भी गर्मजोशी से किया।
सीएसके ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया है। जिसमें धोनी अचानक से रैना के पीछे से आते हैं। धोनी को देखते ही रैना के चहरे पर खुशी छा जाती है और वो माही को गले लगा लेते हैं। धोनी भी रैना की कई बार पीठ थपथपाते हैं। इसी दौरान रैना धोनी के गले लगते हुए उनके गर्दन को चूम लेते हैं। रैना और धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Me3t and Gree7 - Everyday is Karthigai in our House, a film by Vikraman Sir. #StartTheWhistles 🦁💛 pic.twitter.com/sJz77Nnakr
धोनी सोमवार को जब मैदान में अभ्यास के लिए पहुंचे तो ‘धोनी-धोनी’ के नारे से स्टेडियम गूंजने लगा। उन्होंने कुछ जोरदार शॉट लगाकर अपने प्रशंसकों को प्रसन्न किया। चेन्नई के खिलाड़ियों का अभ्यास देखने के लिये यहां सैकड़ों दर्शक उपस्थित थे।
चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले
| तारीख | मैच | समय |
| 29 मार्च 2020 | मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | शाम 8 बजे |
| 2 अप्रैल 2020 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स | शाम 8 बजे |
| 6 अप्रैल, 2020 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | शाम 8 बजे |
| 11 अप्रैल, 2020 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब | शाम 8 बजे |
| 13 अप्रैल, 2020 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स | शाम 8 बजे |
| 17 अप्रैल, 2020 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब | शाम 8 बजे |
| 19 अप्रैल, 2020 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | शाम 8 बजे |
| 24 अप्रैल, 2020 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस | शाम 8 बजे |
| 27 अप्रैल, 2020 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | शाम 8 बजे |
| 30 अप्रैल, 2020 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | शाम 8 बजे |
| 4 मई, 2020 | चेन्नै सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स | शाम 8 बजे |
| 7 मई, 2020 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | शाम 8 बजे |
| 10 मई, 2020 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स | शाम 4 बजे |
| 14 मई, 2020 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | शाम 8 बजे |