फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सड़क पर किया यह काम तो खैर नहीं: 10 हजार रुपये का लगेगा जुर्माना और होगी एक साल की जेल

Mon, 22 Mar 2021 06:22 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 22 Mar 2021 06:22 PM IST
सार

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कड़ी चेतवनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क किया है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करने में कोताही न बरतें। 

विज्ञापन
driving rules in india new traffic rules 2020 traffic challan traffic rules in india road transport and highways ministry driving rules and regulations in india
Delhi Traffic Police - फोटो : अमर उजाला
ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले हो जाएं सावधान। अगर आप यातायात नियमों को गंभीरत से नहीं लेते हैं और उसका पालन नहीं करने करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन सिर्फ आपकी जेब पर ही भारी नहीं पड़ेगा बल्कि इसकी वजह से आपको जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों को एक साल की जेल की सजा और इसके साथ ही 10,000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ सकता है। 
driving rules in india new traffic rules 2020 traffic challan traffic rules in india road transport and highways ministry driving rules and regulations in india
Delhi Traffic Police - फोटो : अमर उजाला
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इस बारे में कड़ी चेतवनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क किया है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करने में कोताही न बरतें। 

मंत्रालय ने कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने और रेसिंग करने वालों को पहली बार पकड़े जाने पर पांच हजार रुपये का चालान और तीन महीने के की जेल की सजा हो सकती है। इस अपराध को दोबारा करने पर पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भरना होगा। इसके साथ ही एक साल की जेल की सजा भी हो सकती है। परिवहन मंत्रालय अपने विज्ञापनों के जरिए वाहन चालकों को तेज रफ्तार से होने वाले नुकसान को लेकर लगातार जागरूक करती रही है। मंत्रालय के एक विज्ञापन में कहा गया है कि, 'स्पीड रोमांचित करती है लेकिन यह जान ले लेती है।' 
driving rules in india new traffic rules 2020 traffic challan traffic rules in india road transport and highways ministry driving rules and regulations in india
Breath Analyser Test Delhi Traffic Police - फोटो : PTI
इसके अलावा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के अनुसार अगर कोई कार में शराब पीते हुए पकड़ा जाता है तो इसके लिए भी कड़ी सजा का प्रावधान है। इस अपराध को पहली बार करने पर 10 हजार रुपये और छह महीने की जेल हो सकती है। इस गलती को दोहराने पर दो साल की जेल की सजा के साथ ही 15 हजार रुपये का जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
driving rules in india new traffic rules 2020 traffic challan traffic rules in india road transport and highways ministry driving rules and regulations in india
Delhi Traffic Police - फोटो : अमर उजाला
ड्राइविंग दस्तावेज 
नए यातायात नियमों के मुताबिक वाहन चालक को ड्राइविंग से जुड़े सभी दस्तावेजों को मोबाइल पर रखाना होगा। इसका फायदा यह है कि वाहन चालक को इनके ओरिजिनल पेपर्स को भौतिक तौर पर अपने साथ रखने की जरूरत नहीं है। ट्रैफिक पुलिस ड्राइविंग लाइसेंस या फिर कोई भी अन्य दस्तावेज मांगती है तो वाहन चालक मोबाइल में स्टोर की हुई सॉफ्ट कॉपी दिखा सकते हैं। 
विज्ञापन
driving rules in india new traffic rules 2020 traffic challan traffic rules in india road transport and highways ministry driving rules and regulations in india
Delhi Traffic Police Challan Offence - फोटो : Twitter
सड़क सुरक्षा नियम 2020
  • नए ट्रैफिक नियम के तहत ड्राइविंग लाइसेंस नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। सड़क पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने पर 1,000 से 2,000 रुपये का जुर्माना लगेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed