फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर बाइक पर करते हैं ट्रिपलिंग तो हो जाएं सावधान 

Fri, 24 Mar 2017 01:43 PM IST
Updated Fri, 24 Mar 2017 01:43 PM IST
विज्ञापन
Do not ride your bike with three pillion rider
पिलियन राइडर।

यूपी में शुरू हुए एंटी रोमियो अभियान में ज्यादातर उन लोगों की पुलिस धर-पकड़ कर रही है जो मोटरसाइकिल पर बिना हेलमेट लगाए त्रिपलिंग कर रहे होते हैं। यह आलेख उन लोगों के लिए जो अपनी मोटरसाइकिल पर बिना सोचे-समझे तीन, चार या पांच लोगों को भी कई बार बिठा लेते हैं। अभी भी देश में बहुत से लोग ऐसे हैं जो अपनी गाढ़ी कमाई बटोरकर किसी तरह से मोटरसाइकिल का सपना पूरा कर पाते हैं। लेकिन जानकारी के अभाव में जब मोटरसाइकिल की सही से केयर नहीं होती तो उसकी रिपेयर कीमत देखकर लोगों के होश उड़ जाते हैं। अगर आप एक मोटरसाइकिल या स्कूटर धारक हैं तो इसे जरूर पढ़ लें इसके बाद आप ऐसी गलती नहीं करेंगे।  


 

Do not ride your bike with three pillion rider
पिलियन राइडर।

एक नजर मोटरसाइकिल पर 
अभी भी देश में सबसे ज्यादा मोटरसाइकिलें 100 सीसी क्षमता वाली बिक रही हैं। जिस तरह से देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में ऑल्टो 800 का नाम आता है तो उसी तरह से बाइक में यह क्रेडिट हीरो की एचएफ डॉन को जाता है। जब हम महानगरों की तरफ या शहरी इलाके की तरफ बढ़ें तो वहां पर हमें 125 सीसी, 150 व 200 सीसी की मोटरसाइकिलें नजर आनी शुरू होती हैं। 100 सीसी की मोटरसाइकिल सस्ती होती है और उससे ज्यादा माइलेज मिलता है इस वजह से ज्यादा से ज्यादा लोग इन मोटरसाइकिलों का प्रयोग करते हैं। आगे की स्लाइड में पढ़िए कैसे प्रयोग करें अपनी मोटरसाइकिल। 

Do not ride your bike with three pillion rider
पिलियन राइडर।
बाइक के प्रयोग का तरीका
जब बाइक निर्माता कंपनी किसी मोटरसाइकिल को लॉन्च करती है तो वह उसके बारे में पूरी जानकारी मुहैया कराती है जिसमें इंजिन क्षमता, शक्ति व माइलेज के आंकड़े शामिल होते हैं। लेकिन अगर आप बाइक उनके बताए अनुरूप प्रयोग नहीं करेंगे तो कंपनी के आंकड़े अपने आप बिगड़ जाते हैं। इसलिए अगर आपने पहली बार बाइक खरीदी है तो डीलरशिप से उसके प्रयोग के तरीके को भी समझ लें। आइए अब जानते हैं कि एक मोटरसाइकिल पर कितने लोग बैठ सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Do not ride your bike with three pillion rider
पिलियन राइडर।
बाइक पर कितने लोग करें सवारी
ऑटोमोटिव वर्ल्ड में एक वाक्य का प्रयोग होता है पावर टू वेट रेशियो। इसका साधारण सा मतलब है कि अगर 500 किलो वजन की गाड़ी है तो उसे आगे बढ़ाने के लिए कितनी शक्ति की जरूरत होगी। उदाहरण के तौर पर आप के शरीर का वजन 100 किलो है तो आप उतनी तेज नहीं भाग पाएंगे जितनी तेज आपकी ही हाइट वाला 70 किलो का आदमी दौड़ेगा। इसलिए अगर आपकी मोटरसाइकिल में कंपनी ने 100 सीसी का इंजन लगाया है और आप उस पर तीन लोग बैठेंगे तो बाइक न सिर्फ अपना परफॉर्मेंस खराब करेगी बल्कि उसमें मेकैनिकल समस्या भी शुरू हो जाएगी। इसलिए एक मोटरसाइकिल पर सिर्फ दो लोग ही बैठने चाहिए वो भी कद काठी के हिसाब से। आगे पढ़ें इससे बाइक में क्या आती है दिक्कत। 
 
विज्ञापन
Do not ride your bike with three pillion rider
पिलियन राइडर।
बाइक में पैदा होती हैं ये दिक्कतें
अगर आप इन नियमों का पालन नहीं करते तो आपकी मोटरसाइकिल में कई तरह की दिक्कतें पैदा हो सकती है। एक तो इंजन पर अधिक लोड पड़ने के वजह से इसके पिस्टन में खराबी आ सकती है व यह सीज भी हो सकता है। साथ ही मोटरसाइकिल का माइलेज चला जाता है क्योंकि इंजन परफॉर्मेंस करने के बजाए तनाव में काम करता है। अगर एक बाइक पर तीन चार लोग बैठकर सवारी करते हैं तो उस बाइक के शॉकर जल्‍दी खराब हो जाते हैं साथ ही बाइक की उम्र आधी से भी कम हो जाती है। अगर आप अपनी मोटरसाइकिल को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो इन बातों पर जरूर गौर करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed