उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब मर्सिडीज की नई जीएलई एसयूवी की सवारी कर रहे हैं। इसके पहले गोरखपुर से सांसद रहे योगी आदित्यनाथ सिर्फ साधारण इनोवा में चलते थे। यूपी के सीएम की शपथ लेते ही योगी अब हर जगह सफेद रंग की मर्सिडीज में नजर आ रहे हैं। यह मर्सिडीज की बहुत ही लोकप्रिय दबंग एसयूवी है जिसका नाम है जीएलई 350 डी। यह डीजल इंजन वाली गाड़ी पलक झपकते ही 100 किमीप्रघं की गति पकड़ लेती है और इसमें दुनिया का नामी वी6 2987 सीसी का इंजन लगा है। आइए आपको योगी की इस नई गाड़ी की खूबी से आपको रूबरू करवाते हैं।
सीएम बनते ही मिली योगी को यह नई मर्सिडीज, जानें खूबियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
76 लाख की है यह कार
जीएलई 350 डी 4 मैटिक की कीमत दिल्ली में एक्सशोरूम 76.5 लाख रुपये है। लखनऊ में मर्सिडीज का महज एक शोरूम है और बताया जा रहा है कि सीएम की इस कार को वहीं से खरीदा गया है। योगी हमेशा से ड्राइवर सीट के बगल में बैठते हैं। इसकी विजिविलिटी बहुत ही जबर्दस्त है जिससे आगे दूर तक नजर रखी जा सकती है।
सीएम की यह कार 0 से 100 किमीप्रघं की गति महज 7.1 सेकंड में पकड़ लेती है।
मर्सिडीज की यह एसयूवी 225 किमीप्रघं की उच्च गति तक चल सकती है। इसका कुल वजन 2915 किलोग्राम की है लेकिन इसके बावजूद यह इसका इंजन पूरी फुर्ती से अपना संपूर्ण शक्ति का प्रदर्शन करती है।
इसका वी6 2987 सीसी का इंजन 258 एचपी की शक्ति 3400 आरपीएम पर व 620 एनएम का टॉर्क 1600 आरपीएम पर पैदा करता है।