फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मारुति की नेक्सा कारों पर 60 हजार तक का डिस्काउंट, बलेनो से लेकर सियाज पर है छूट

Wed, 10 Apr 2019 07:10 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 10 Apr 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
Maruti suzuki nexa discount Upto Rs 60,000 on Baleno, Ciaz, Ignis and S Cross in April, 2019
Maruti Suzuki S-Cross

मारुति सुजुकी अपनी प्रीमियम कारों पर 15 हजार से लेकर 60 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। यह डिस्काउंट मारुति के नेक्सा शोरूम्स में मिलने वाली कारों पर ही मिलेगा। नेक्सा शोरूम्स में मारुति की एस-क्रास, बलेनो, सियाज और इग्निस जैसे कारों की सेल होती है। आइए जानते हैं कि नेक्सा कारों पर कितना है डिस्काउंट...


 

मारुति सुजुकी बलेनो

Maruti suzuki nexa discount Upto Rs 60,000 on Baleno, Ciaz, Ignis and S Cross in April, 2019
Maruti suzuki baleno-1

हाल ही में आए मार्च के बिक्री के आंकड़ों के मुताबिक मारुति की बलेनो दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कार है। बलेनो को नेक्सा शोरूम्स के जरिए ही बेचा जाता है। मारुति अपनी इस कार पर पर 10 हजार रुपये तक के बेनिफ्टिस दे रही है। यह ऑफर सभी वैरियंट्स पर मिलेगा। इसमें 5 हजार रुपये कारपोरेट डिस्काउंट के तौर पर दिए जाएंगे। बलेनो को 4 ट्रिम्स और 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.3 लीटर डीजल इंजन में बेचा जाता है।

वहीं बलेनो आरएस 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आती है। वहीं आरएस मॉडल पर भी डिस्काउंट मिल रहा है। हाल ही में बलेनो को Smart Hybrid बैज के साथ स्पॉट किया गया, माना जा रहा है कि जल्द ही बलेनो SHVS टेक्नोलॉजी के साथ लान्च हो सकती है।
 

माकुति सुजुकी इग्निस

Maruti suzuki nexa discount Upto Rs 60,000 on Baleno, Ciaz, Ignis and S Cross in April, 2019
Maruti Suzuki Ignis

मारुति ने अपनी इस हैचबैक कार को हाल ही में फेसलिफ्ट किया था। इग्निस के पेट्रोल वैरियंट पर 35 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसमें 15 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 15 हजार रुपयये का एक्सचेंज बोनस और 5 हजार रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट मिलेगा। इग्निस में 1.2 लीटर का के सीरीज का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। नई इग्निस में रिवर्स पार्किंग कैमरा, सीट बेल्ट रिमाइंडर, हाई स्पीड अलर्ट, को-ड्राइवर सीट बेल्ट रिमाइंडर आदि फीचर्स दिए गए हैं। नई इग्निस के टॉप वैरियंट में रूफ रेल का फीचर मिलेगा, साथ ही नए अपडेट में नई कलर स्कीम और बॉडी ग्राफिक्स को भी शामिल किया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

मारुति सुजुकी सियाज

Maruti suzuki nexa discount Upto Rs 60,000 on Baleno, Ciaz, Ignis and S Cross in April, 2019
maruti suzuki ciaz

अगर आप इन नवरात्रों में सी सेगमेंट सेडान कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो मारुति सियाज को चुन सकते हैं। मारुति ने हाल ही में सेडान सियाज को नए 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ लान्च किया है। हालांकि सियाज की सेल कंपनी के लिए उत्साहजनक नहीं रही हैं। कंपनी सियाज पर 55 हजार का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। जिसमें सिग्मा, डेल्टा और जीटा वैरियंट पर 15 हजार रुपये का डिस्काउंट, 25 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और टॉप अल्फा वैरियंट पर 35 हजार रुपये के बेनिफिट्स मिलेंगे। साथ ही अल्फा पर 25 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। मारुति सियाज 1.5 लीटर डीजल और 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है।
 

विज्ञापन

मारुति सुजुकी एस-क्रास

Maruti suzuki nexa discount Upto Rs 60,000 on Baleno, Ciaz, Ignis and S Cross in April, 2019
Maruti Suzuki S-Cross SUV

मारुति अपनी इस एसयूवी पर सबसे ज्यादा 60 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। एस-क्रास की टक्कर होंडा BR-V और ह्यूंदै क्रेटा से है। यह डिस्काउंट एस-क्रास के सभी वैरियंट्स पर मिलेगा। स्कीम में 20 हजार रुपये कंज्यूमर ऑफर्स, 25 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10 हजार रुपये का अतिरिक्त कारपोरेट डिस्काउंट मिलेगा। एस-क्रास 1.3 लीटर डीजल इंजन SHVS माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ आती है। वहीं इसमें जल्द ही सियाज वाला 1.5 लीटर का डीजल इंजन भी लान्च किया जाएगा।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed