बजाज ऑटो अब जल्द ही भारत में अपनी एक एडवेंचर टूरर मोटरसाइकिल लॉन्च करने की तैयारी में है। जी हां बजाज पल्सर सीरिज में “Pulsar 250 Adventure” पर काम कर रही है। यह आगामी मोटरसाइकिल हीरो Xpulse 200 और रॉयल एनफील्ड हिमालयन से सीधा मुकाबला करेगी। आइये जानत इस नई मशीन में क्या कुछ नया और खास मिलेगा।
लम्बा सस्पेंशन और बड़े व्हील्स
2 of 4
बजाज पल्सर 250 एडवेंचर
- फोटो : Social
यद्यपि इस समय आगामी मोटरसाइकिल के बार में बहुत ज्यादा जानकारी तो नहीं मिली है। लेकिन ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इस आगामी एडवेंचर-टूरर के फ्रंट में 19 इंच के अलॉय व्हील जबकि रियर में 18 इंच के व्हील मिलेंगे। इन्हें ऑफ रोडिंग के हिसाब से सेट किया जायेगा। इसके अलावा एडवेंचर टूरर में लंबी यात्रा के साथ एक अलग सस्पेंशन सेटअप (फ्रंट में टेलिस्कोपिक यूनिट और रियर में प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक यूनिट) भी शामिल किये जायेंगे। इसके दोनों ही व्हील्स में डिस्क ब्रेक मिलेंगे साथ ही सिंगल चैनल ABS सिस्टम स्टैण्डर्ड होगा।
इंजन
3 of 4
बजाज पल्सर 250 एडवेंचर
- फोटो : Social
नई Pulsar 250 Adventure में नया 248.8cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड के फ्यूल इंजेक्शन वाला इंजन मिलेगा जो 9,000 rpm पर 30 PS की पावर देगा। यह वही इंजन है जो मौजूदा समय में KTM Duke 250 को भी पावर देता है। हालांकि, उम्मीद है कि नई एडवेंचर टूरर की जरूरतों को पूरा करने के लिए पूरी तरह से इंजन को फिर से बनाया जायेगा। ताकि कम rpm अधिक टॉर्क मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
कीमत और लांच
4 of 4
बजाज पल्सर 250 एडवेंचर
- फोटो : Social
नई Pulsar 250 Adventure के बारे में सोर्स से मालूम हुआ है कि कंपनी इसे भारत में जुलाई या अगस्त महीने में लांच कर सकती है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इसकी कीमत कंपनी की फ्लैगशिप बाइक डोमिनर 400 से कम हो सकती हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए आगामी मोटरसाइकिल की संभावित कीमत 1.50 लाख रुपये के आस-पास होने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।