फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Toyota की छोटी SUV मंगलवार को होगी लॉन्च, इंजन, कीमत और माइलेज का हुआ खुलासा!

Mon, 04 Nov 2019 02:31 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 04 Nov 2019 02:31 PM IST
विज्ञापन
daihatsu rocky rebadged versions Toyota raize will launch tomorrow in japan, engine mileage revealed
Toyota Raize - फोटो : Autodeft

टोयोटा की मोस्ट अवेटेड कॉम्पैक्ट एसयूवी Toyota Raize मंगलवार को लॉन्च होने जा रही है। रेज असल में टोयोटा की कॉम्पैक्ट एसयूवी Daihatsu Rocky SUV का रीबैज वर्जन है। फोर्ड इकोस्पोर्ट की तरह दिखने वाली इस एसयूवी को DNGA प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। टोयोटा ने इस प्लेटफॉर्म को खास एशियाई बाजारों के लिए डेवलप किया है।  

369 लीटर का बूट स्पेस

daihatsu rocky rebadged versions Toyota raize will launch tomorrow in japan, engine mileage revealed
Toyota Raize Boot space - फोटो : life30on.blogspot.com

वहीं रेज और रॉकी की डाइमेंशन लगभग एक ही हैं। दोनों की लंबाई 3,995 एमएम, 1,695 एमएम चौड़ाई और 1,620 एमएम ऊंचाई है। रेज में 369 लीटर का दो स्तर का बूट स्पेस मिलता है। दूसरा स्तर फ्लोर के नीचे स्थित है, जो आमतौर पर सीधे दिखाई नहीं देता है। वहीं इसका टर्निंग रेडियस पांच मीटर है।
 

17 इंच के अलॉय व्हील्स

daihatsu rocky rebadged versions Toyota raize will launch tomorrow in japan, engine mileage revealed
Toyota Raize Front and rear - फोटो : life30on.blogspot.com

वहीं इन दोनों गाड़ियों में फीचर भी कॉमन ही हैं, दोनों कारों का आगे और पीछे का बंपर भी एक ही है। रेज में मेश डिजाइन के साथ बड़ी ट्रेपोजॉइडल ग्रिल, डीआरएल के साथ एलईडी हेडलैंप्स, फॉग लैंप्स, 17 इंच के अलॉय व्हील्स, फ्लोटिंग डी-पिलर और बॉडी पर नीचे की तरफ मोटी क्लैडिंग मिलेगी। वहीं सेफ्टी फीचर्स के तौर पर रेज में डुअल एयरबैग्स, कर्टेन एयरबैग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, अडप्टिव क्रूज कंट्रोल, अडप्टिव ड्राइविंग बीम के साथ एलईडी हेडलैंप, स्मार्ट पार्किंग सिस्टम, कॉर्नरिंग लैंप्स, पेडेस्ट्रेन डिटेक्शन सिस्टम जैसे फीचर मिलेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

18.6 किमी प्रति लीटर का माइलेज

daihatsu rocky rebadged versions Toyota raize will launch tomorrow in japan, engine mileage revealed
RAIZE TOYOTA RAIZE - फोटो : life30on.blogspot.com

वहीं रेज में स्टीयरिंग व्हील और एसी वेंट्स पर फॉक्स ब्रश्ड एल्यूमीनियम फीनिश मिलेगे, वहीं इसका थ्री स्पोक वाला स्टीयरिंग व्हील बिल्कुल दायहत्यसू रॉकी जैसा है। रेज के टॉप वेरियंट में 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जिसमें रिवर्स कैमरा डिस्प्ले भी होगा। दोनों की कारों में 1.0 लीटर का तीन सिलेंडर वाला 12 वॉल्व का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 6,000 आरपीएम पर 98 एचपी की पावर और 2,400 से 4,000 आरपीएम पर 140.2 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं इंजन में सीवीटी यूनिट मिलेगा, जबकि 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन बाद में लॉन्च किया जा सकता है। इसका टू-व्हीलड्राइव (2Wd) वेरियंट 18.6 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा, जबकि 4WD वेरियंट 17.4 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा।
 

विज्ञापन

भारत में टोयोटा राइज

daihatsu rocky rebadged versions Toyota raize will launch tomorrow in japan, engine mileage revealed
Toyota Raize - Daihatsu Rocky Interior - फोटो : Autodeft

टोयोटा रेज आठ मोनो कलर ऑप्शन में मिलेगी और साथ में तीन डुअल टोन ऑप्शन मिलेंगे। मोटो कलर में शाइनिंग व्हाइट पर्ल, ब्लैक माइका मैटेलिक, ब्राइट सिल्वर मैटेलिक, पायर क्वॉर्टज रेड मैटेलिक, नैचुरल बेज माइका मैटेलिक, मस्टर्ड येलो माइका मैटेलिक, लेजर ब्लू क्रिस्टल शाइन जैसे कलर ऑप्शन मिलेंगे। रेंज को फिलहाल जापान में लॉन्च किया जा रहा है। वहीं खबरें है कि भारत में टोयोटा राइज के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। कॉम्पैक्ट एसयूवी की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी इसे जल्द ही लॉन्च कर सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed