फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

50 अंडे खाने की शर्त बनी मौत की वजह, शख्स ने 42वें में ही तोड़ दिया दम

Mon, 04 Nov 2019 02:09 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 04 Nov 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
Man died after eat 42 eggs to win a bet in Jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हद से ज्यादा कुछ भी खा लिया जाए तो वो नुकसान ही करता है। इसका जीता-जागता उदाहरण उत्तर प्रदेश के जौनपुर में देखने को मिला है। यहां एक शख्स ने हंसी-मजाक में 50 अंडे खाने की शर्त लगा ली, लेकिन यही शर्त उसकी मौत की वजह बन गई। यह घटना बीबीगंज बाजार की है। 

Man died after eat 42 eggs to win a bet in Jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Needpix.com

जानकारी के मुताबिक, जिस शख्स की मौत हुई है, उसका नाम सुभाष यादव है और वो शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अर्गुपुर कलां धौरहरा गांव के रहने वाले थे। दरअसल, शुक्रवार की शाम सुभाष अपने एक साथी के साथ बीबीगंज बाजार में अंडा खाने के लिए गए हुए थे। वहीं चर्चा हुई कि कौन कितने अंडे खा सकता है और फिर यह चर्चा शर्त में बदल गई। दोनों के बीच शर्त लगी कि जो भी 50 अंडे खा लेगा और एक बोतल शराब पी लेगा, उसे 2000 रुपये इनाम के तौर पर मिलेंगे। 

Man died after eat 42 eggs to win a bet in Jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr

बस फिर क्या था, सुभाष ने शर्त जीतने के लिए अंडे खाने शुरू कर दिए। 41 अंडे तो वो आराम से खा गए, लेकिन 42वां अंडा खाते ही वह बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत नाजुक होने की वजह से वहां से डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान सुभाष की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Man died after eat 42 eggs to win a bet in Jaunpur
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Amar Ujala

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी साल सुभाष ने दूसरी शादी की थी। दरअसल, उनकी पहली पत्नी से चार बेटियां हैं, इसलिए उन्होंने बेटे की चाहत में दूसरी शादी की थी। बताया जा रहा है कि उनकी दूसरी पत्नी फिलहाल गर्भवती है, लेकिन उनकी मौत से परिवार के सभी लोग सदमे में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed