हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
31 मार्च: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
कोरोना की रफ्तार: कम नहीं हो रहे मामले, खतरनाक हो रही दूसरी लहर, जानें राज्यों का हाल
इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी चेताया है और कहा है कि जरा सी लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है। देश में दिल्ली समेत 10 जिलों में सबसे ज्यादा सक्रिय केस हैं। इनमें महाराष्ट्र के ही आठ जिले हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
कोरोना की दूसरी लहर : सबसे प्रभावित 10 शहरों में दिल्ली भी, 20 दिन में बदल गए हालात
देश में चल रही कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का असर दिल्ली में भी दिखने लगा है। 20 दिन में ही यहां स्थिति पूरी तरह बदल गयी है। कोरोना के सक्रिय मामले, मौत के आंकड़े, संक्रमण दर, औसतन दैनिक मामले और अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या में हर सप्ताह इजाफा हो रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
अभी से गर्मी का सितम : हरियाणा के इन सात जिलों में आज से चलेगी लू, कल से गिर सकता है पारा
हरियाणा में मंगलवार को सीजन की सबसे अधिक गर्मी पड़ी। मौसम विभाग ने बुधवार को दक्षिण हरियाणा के जिलों में लू (हीट वेब) चलने की चेतावनी जारी की है। हालांकि एक अप्रैल से तापमान में गिरावट आ सकती है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
राजस्थान की धूल में लिपटा एनसीआर: सड़कों पर दिनभर उठते रहे गुबार, दो दिन राहत के नहीं आसार
राजस्थान से उठे धूल के गुबार ने मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर को अपनी चपेट में ले लिया। लगभग 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार वाली धूलभरी हवाओं ने मंगलवार को राहगीरों का चलना दुश्वार कर दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...