फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान में मौजूद हैं ये बेहतरीन कार लेकिन भारतीय अभी तक कर रहे इंतजार (देखें तस्वीरें)

Mon, 07 Jan 2019 11:57 AM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Mon, 07 Jan 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
Cars that pakistan gets but india is still waiting
Interesting cars which is not in india

भारतीय आॅटो सेक्टर लगातार तरक्की कर रहा है। आज शायद ही कोई कार हो जो भारत में उपलब्ध न हो। ऐसे में पाकिस्तान से इस क्षेत्र में बराबरी करना कोई बड़ी बात नहीं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि पाकिस्तान में ऐसी बहुत-सी कार हैं जो भारत में आज तक लांच नही हुई हैं। और पाकिस्तान में धडल्ले से बिक रही हैं। तो आइए बताते हैं उन गाड़ियों की कहानी। 

Toyota Avanza

Cars that pakistan gets but india is still waiting
Toyota Avanza

Toyota Avanza
टोयोटा की यह कार क्रेस्टा से प्रेरित है लेकिन इससे दिखने में थोड़ी छोटी है। कार भारत में तो नहीं बिकती लेकिन पाकिस्तान में उपलब्ध है। Avanza एक एमपीवी सेगमेंट की कार है। जिसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन लगा है जो 103 बीएचपी की पावर जनरेट करता है।  
 

Suzuki jimny

Cars that pakistan gets but india is still waiting
Suzuki jimny

Suzuki Jimny
भारत में सुजुकी की जिप्सी पहली-जनरेशन Jimny का नया वर्जन है। हालांकि Jimny को भारत में लांच करने की तैयारी थी लेकिन अब मामला ठंडे बस्ते में पड़ गया है। Jimny का नया मॉडल पाकिस्तान में उपलब्ध है। जो एक भरोसेमंद एसयूवी के तौर पर प्रसिद्व है। इसमें Gypsy वाला ही G13 1.3-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। जो 80 बीएचपी पावर और 110 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Honda Civic

Cars that pakistan gets but india is still waiting
Honda Civic

Honda Civic
होंडा ने Civic का नया मॉडल हाल ही में ग्लोबल लांच किया है। वहीं भारत में इसका अपडेटेड मॉडल आने वाले सालों में लांच किया जाएगा, जो पाकिस्तान में इस समय बेचा जा रहा है। नई Civic में 1.8-लीटर का इंजन दिया गया है। जो इसकी आठवीं-जनरेशन में मौजूद है। बता दें, होंडा की यह कार इस समय अपनी दसवीं जनरेशन में है।

विज्ञापन

Honda HR-V

Cars that pakistan gets but india is still waiting
Honda HR-V

Honda HR-V
होंडा की एक और कार जो पाकिस्तान में बेहद प्रसिद्व है वह है Honda HR-V। यह अब तक की सबसे बड़ी कॉम्पैक्ट-SUV है। जो Honda BR-V और CR-V के बीच स्लॉट की गई है। इस कार के भारत में आने के फिलहाल कोई संकेत भी नहीं है। जबकि यह वैश्विक कार बाजार में एक सफल कार है, जिसमें 1.5-लीटर का i-VTEC पट्रोल इंजन लगा है जो 118 बीएचपी पावर और 145 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed