फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

July 2021 Car Sales: जुलाई में वाहन उद्योग की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार, मारुति फिर बनी नंबर वन, तो होंडा ने तोड़ा 12 साल का रिकॉर्ड

Mon, 02 Aug 2021 03:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 02 Aug 2021 03:09 PM IST
विज्ञापन
Car Sales July 2021 Maruti Suzuki Honda Car Hyundai Tata Skoda auto sales july 2021 india car sales figures in july 2021
कार बिक्री जुलाई 2021 - फोटो : For Reference Only
Top Car Sales in July 2021 : कोरोना महामारी की दूसरी लहर थमने के बाद देश में लॉकडाउन के दौरान लागू किए गए प्रतिबंध हटाए गए। इसका असर जुलाई के महीने में भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की बिक्री पर दिखाई दिया। देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों ने जुलाई 2021 में वाहनों की बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं, जिसमें कार बाजार रफ्तार भरती हुई नजर आती है। बीते कुछ महीने में लॉकडाउन की वजह से पैसेंजर व्हीकल्स (यात्री वाहनों) की ब्रिकी में खासी गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन जुलाई के आंकड़ों से पता चलता है कि वाहनों की मांग में दोबारा इजाफा दर्ज किया गया है। मारुति सुजुकी एक बार फिर सबसे ज्यादा वाहनों की बिक्री करने वाली सूची में नंबर वन पर काबिज है। 


मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने जुलाई में पिछले साल से 50.33 फीसदी ज्यादा गाड़ियों की बिक्री की है। कंपनी ने जुलाई 2020 में कुल 1 लाख 8 हजार 64 कार बेची थीं। टाटा मोटर्स ने जून की तुलना में बिक्री में 19 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। जबकि होंडा ने घरेलू बिक्री में 12 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा है। यहां हम आपको बता रहे हैं जुलाई में ऑटोमोबाइल कंपनियों की बिक्री की बारे में।
 
Car Sales July 2021 Maruti Suzuki Honda Car Hyundai Tata Skoda auto sales july 2021 india car sales figures in july 2021
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki 
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने जुलाई में कुल 1 लाख 62 हजार 462 गाड़ियां बेची हैं। इसके साथ ही मारुति भारतीय कार बाजार में टॉप पर अपनी जगह बनाए हुए है। कंपनी ने बताया कि उसने जुलाई में देश में कुल 1 लाख 36 हजार 500 गाड़ियां बेची हैं। जबकि कंपनी ने 21,224 यूनिट्स का निर्यात किया है। मारुति की 4,738 गाड़ियां ओरिजन इक्विपमेंट मैनुफैक्चरर (OEM) की थी। यानी मारुति की निर्मात कारों को अन्य कंपनियों की ब्रांडिंग के साथ बेचा गया। टोयोटा भारत में मारुति सुजुकी की बलेनो की बिक्री ग्लैन्जा और विटारा ब्रेजा की बिक्री अर्बन क्रूजर के नाम से करती है। 
Car Sales July 2021 Maruti Suzuki Honda Car Hyundai Tata Skoda auto sales july 2021 india car sales figures in july 2021
Maruti Suzuki XL6 - फोटो : Maruti Suzuki
किस सेगमेंट में कितनी कारें बिकीं
मारुति ने कॉम्पैक्ट सेगमेंट में 70,268 गाड़ियां बेचीं। कॉम्पैक्ट सेगमेंट में वैगन-आर, स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो, डिजायर टूर-S सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में शुमार हैं। मिनी सेगमेंट में ऑल्टो और S-प्रेसो शामिल हैं, जिनकी 19,685 यूनिट्स की बिक्री की गई। यूटिलिटी व्हीकल्स सेगमेंट में 32,272 गाड़ियों की बिक्री हुई। इस सेगमेंट में अर्टिगा, S-क्रॉस, विटारा ब्रेजा, XL6 और जिप्सी जैसी कारें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Car Sales July 2021 Maruti Suzuki Honda Car Hyundai Tata Skoda auto sales july 2021 india car sales figures in july 2021
Tata Harrier - फोटो : Tata Motors
Tata Motors
टाटा मोटर्स ने जुलाई के महीन में 51,981 यूनिट्स गाड़ियों की बिक्री है, जो कि जून की तुलना में 19 फीसदी ज्यादा है। टाटा मोटर्स के यात्री वाहन सेगमेंट में जून के मुकाबले 25 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी की ओवरऑल डोमेस्टिक सेल्स 11 फीसदी बढ़ी और कंपनी ने जुलाई में 21,796 गाड़ियों की बिक्री की। वहीं, ओवरऑल कॉमर्शियल व्हीकल बिक्री बढ़कर 23,848 यूनिट रही, जबकि जून में 22,100 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। 
 
विज्ञापन
Car Sales July 2021 Maruti Suzuki Honda Car Hyundai Tata Skoda auto sales july 2021 india car sales figures in july 2021
Honda City - फोटो : For Reference Only
Honda 
होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने जुलाई महीने में घरेलू बिक्री में सालाना आधार पर 12 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी के मुताबिक यह आंकड़ा एक साल पहले की अवधि में बेची गई 5,383 यूनिट्स की तुलना में 6,055 यूनिट्स है। होंडा ने जुलाई में बिक्री का 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। होंडा ने बताया कि पिछले महीने कंपनी के 918 यूनिट्स निर्यात किए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed