फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिसवाले ने सरेआम मारा था पत्नी को चांटा, रवींद्र जडेजा का पुराना है खाकी से विवाद

Tue, 11 Aug 2020 04:19 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 11 Aug 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
Controversies of cricketer Ravindra Jadeja and his wife

टीम इंडिया के क्रिकेटर रवींद्र जडेजा मैदान के अंदर और बाहर दोनों ही जगहों पर सुर्खियों में रहते हैं। इस ऑलराउंडर का संघर्ष जितना प्रेरणा देता है जिंदगी उतनी ही विवादित है। ताजा मामला कोरोना काल और लॉकडाउन के इस भीषण दौर में बिना मास्क के गाड़ी चलाना और फिर महिला पुलिसकर्मी से बदतमीजी करने का है। वैसे यह कोई पहला मौका नहीं जब खाकी और जडेजा परिवार आमने-सामने आया हो।

Controversies of cricketer Ravindra Jadeja and his wife

दो साल पहले यानी मई 2018 में तो एक पुलिसवाले ने जडेजा की पत्नी रीवाबा को सरेआम चांटा जड़ दिया था। रीवा अपनी BMW कार से कहीं जा रही थीं। तभी उनकी टक्कर सामने से आ रही पुलिसवाले की गाड़ी से हो गई। इसके बाद पुलिसकर्मी ने गाड़ी से उतरकर रीवा के साथ मारपीट शुरू कर दी।

Controversies of cricketer Ravindra Jadeja and his wife

झगड़ा बढ़ता देख आस-पास खड़े लोगों ने बीच-बचाव किया और जडेजा की पत्नी को DSP ऑफिस भेजा। बाद में आरोपी पुलिस कॉन्स्टेबल संजय अहिर को गिरफ्तार कर लिया गया था। उस वक्त कार में रीवाबा के साथ जडेजा की मां और एक छोटा बच्चा भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Controversies of cricketer Ravindra Jadeja and his wife
जडेजा की बरात में फायरिंग - फोटो : सोशल मीडिया

17 अप्रैल 2016 को कांग्रेस नेता की भतीजी रीवाबा से शादी के बंधन में बंधने जा रहे जड्डू ने अपने बरात के दौरान भी आफत मोल ले ली थी। बरात में एक नहीं, दो नहीं बल्कि खुलेआम 6 राउंड हवा में फायरिंग की गई थी। पुलिस ने उनके चाचा के खिलाफ मामला दर्ज किया था हालांकि सबूतों के अभाव में बाद में उन्हें बरी भी कर दिया गया था।

विज्ञापन
Controversies of cricketer Ravindra Jadeja and his wife
शेरों के साथ तस्वीर क्लिक करवाते - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के दो माह बाद ही गिर के जंगलों में जाकर शेरों के साथ सेल्फी लेने पर भी सेलिब्रिटी कपल निशाने पर रहा था। वन विभाग के नियमों का उल्लंघन करते हुए दोनों 12-13 फुट की दूरी से फोटो ले रहे थे। नियम के तहत गाड़ियों से नीचे नहीं उतर सकते। नीचे उतरना यात्री और शेर दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed