फॉक्सवैगन समेत कई कार कंपनियां जनवरी, 2019 से कारों पर दाम बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं। कंपनियों के मुताबिक कारों की कीमतों में 50 हजार रुपए तक का इजाफा हो सकता है। वहीं कंपनियां कई कारों पर ईयर एंड डिस्काउंट भी ऑफर कर रही हैं। ऑटो कंपनियां आमतौर पर साल खत्म होने से पहले पुराना स्टॉक क्लियर करने के लिए अपने मॉडलों पर डिस्काउंट देती हैं। मारुति सुजुकी, टोयोटा और होंडा समेत कई कंपनियां कारों पर डेढ़ लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रही हैं। अगर आप कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो शायद ही आपको इससे बेहतर डिस्काउंट मिले।
Maruti Wagon-r से लेकर Grand i10 तक इन कारों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
Hyundai Tucson
हुंडई अपनी इस पॉवरफुल एसयूवी पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर कर रही है। हुंडई टूसों का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, फोर्ड एडोंवर, इसुजु एयू-एक्स और होंडा सीआरवी से है। वहीं हुंडई टूसों हाल ही में लॉन्च हुई महिन्द्रा की एल्टुरस जी4 को भी टक्कर देती है। कंपनी Hyundai Tucson की खरीद पर फ्री इंश्योरेंस और 30000 रुपये का स्पेशल एक्सचेंज बेनिफिट दे रही है। वहीं इंश्योरेंस में 2 साल का अतिरिक्त थर्ड पार्टी इंश्योरेंस भी शामिल है।
Hyundai Grand i10
हुंडई अपनी गुड लुकिंग कार हुंडई ग्रैंड आई10 पर 85 हजार रुपए का तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। जब से मारुति ने अपनी स्विफ्ट का नयया अवतार बाजार में लॉन्च किया है, तभी से इसकी बिक्री पर भी असर पड़ा है।दिसंबर डिलाइट ऑफर के तहत Grand i10 को 5.99 लाख रुपये में खरीद सकते हैं। Grand i10 पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन में उपलब्ध है। यह डिस्काउंट दिसंबर 31 दिसंबर तक वैलिड है, जिसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस भी शामिल है।
Honda BR-V
होंडा कंपनी अपनी एमयूवी पर एक लाख रुपए तक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसके अलावा कंपनी ऑफर के साथ विदेश की ट्रिप जीतने का भी मौका दे रही है। बीआर-वी सेवन सिटर है और इसमें 1.5 लीटर का डीजल इंजन लगा हुआ है। इसका टॉप वैरिएंट 13 लाख 80 हजार रुपए का है।
Mahindra Scorpio
महिन्द्रा कंपनी अपनी सबसे पॉपुलर स्कार्पियो पर 85 हजार रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। महिन्द्रा ने स्कार्पियो समेत एक्सयूवी500 का फेसलिफ्ट किया है। वहीं कंपनी ने हाल ही में महिन्द्रा मराजो और एल्टुरस जी4 भी लॉन्च किया है। मराजो को हाल ही में क्रेश टेस्ट में 4 स्टार रेटिंग भी मिली है।