फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोटरसाइकिल या कार खरीदने का सबसे बेहतर मौका, इन 4 कारणों से होगी बंपर बचत, कोरोना से बचाएं परिवार

Wed, 07 Oct 2020 01:33 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 07 Oct 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
Buying a new car or motorcycle this festive season can prove to be a right decision, where customers are being given affordable finance schemes with huge discount offers
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala

भारत में त्योहारों का सीजन शुरू होने में अब महज कुछ दिन ही बचे हैं। हालांकि, कोरोना के कारण बाजार की रौनक पिछले साल के मुकाबले फीकी है। लेकिन अगर आप एक नई कार या मोटरसाइकिल खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए सबसे बेहतर और फायदेमंद साबित हो सकता है।

आज हम आपको उन चार बड़े कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके चलते अभी एक नया वाहन खरीदना आपके लिए सबसे सही फैसला साबित हो सकता है। हालांकि, इस दौरान सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या त्योहारों तक आपके घर कार की डिलीवरी हो पाएगी या नहीं। दरअसल वाहन कंपनियों के कारखानों में सीमित कर्मचारी बुलाए जा रहे हैं, जिसके कारण प्रोडक्शन की रफ्तार धीमी पड़ गई है।

कोरोना से बचाव

Buying a new car or motorcycle this festive season can prove to be a right decision, where customers are being given affordable finance schemes with huge discount offers
सांकेतिक - फोटो : Tata Motors

देश भर में भले ही सरकार की तरफ से सभी पाबंदियों को हटा दिया गया है, लेकिन कोरोना का खतरा अब भी बरकरार है। हर रोज कोरोना के 8 लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच कई जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करना संभव नहीं है। यही कारण है कि लोग भीड़ वाली जगहों पर जाने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने से बच रहे हैं। ऐसे में नई कार या मोटरसाइकिल खरीदने का यह सबसे बेहतर मौका साबित हो सकता है। इससे आप खुद और अपने परिवार को कोरोना के संक्रमण से सुरक्षित रख सकते हैं। इसके अलावा आप परिवार के साथ बिना भीड़ के संपर्क में आए यात्रा कर सकते हैं।

त्योहारी डिस्काउंट

Buying a new car or motorcycle this festive season can prove to be a right decision, where customers are being given affordable finance schemes with huge discount offers
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala

हर साल की तरह इस त्योहारी सीजन भी कार और मोटरसाइकिल कंपनियां अपने वाहनों पर भारी डिस्काउंट ऑफर दे रही हैं। ऐसे में नए वाहन को खरीदने के लिए यह मौका सबसे बेहतर होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीलर डिस्काउंट

Buying a new car or motorcycle this festive season can prove to be a right decision, where customers are being given affordable finance schemes with huge discount offers
सांकेतिक - फोटो : Honda two wheelers

बिक्री में आई गिरावट को देखते हुए इस साल डीलरशिप्स की तरफ से भी ग्राहकों को कई आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं। डीलर्स के ऑफर कंपनी के ऑफर से अलग होते हैं। त्योहारी सीजन में बिक्री को बढ़ाने के लिए अक्सर ग्राहकों को डीलरों की तरफ से कई आकर्षक गिफ्ट दिए जाते हैं।

विज्ञापन

फाइनेंस स्क्रीम्स

Buying a new car or motorcycle this festive season can prove to be a right decision, where customers are being given affordable finance schemes with huge discount offers
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala

बिक्री को बढ़ावा देने के लिए ग्राहकों को इन दिनों कई बेहतर फाइनेंस स्कीम्स दिए जा रहे हैं। गाड़ियों पर लंबे समय के लिए लोन दिए जा रहे हैं, जिससे मासिक किश्त भी कम हो रही है। वहीं, कई कंपनियों की तरफ से गाड़ियों पर कुछ महीने की देरी से ईएमआई शुरू करने की सुविधा भी दी जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed