अगर आप अपने घर में पहली कार लाने का सपना देख रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप केवल 144.23 रुपये की प्रतिदिन किस्त पर नई कार घर ला सकते हैं। जी हां, आज हम आपको उस आसान तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप रेनो की सबसे सस्ती और सबसे ज्यादा बिकने वाली कार Renault Kwid को आसानी से खरीद सकते हैं। तो डालते हैं एक नजर,
मात्र 144 रुपये की प्रतिदिन किस्त पर खरीदें ये धांसू कार, देती है 22kmpl का शानदार माइलेज
144.23 रुपये में कैसे खरीदें Renault Kwid?
Renault Kwid के बेस वेरिएंट की ऑन रोड कीमत
Renault Kwid के बेस वेरिएंट की दिल्ली 2,99,800 रुपये है। वहीं, इसकी दिल्ली ऑनरोड कीमत 3,29,835 रुपये है। ऑनरोड कीमत में RTO का 11,992 और इंश्योरेंस का 18,043 रुपये शामिल है।
डाउनपेमेंट के बाद कितने रुपये पर देना होगी EMI?
अगर आप 50000 रुपये का डाउनपेमेंट करते हैं तो अब आपको कुल 279835 रुपये पर लोन लेना है।
7 साल के लिए कितना मासिक EMI बनेगा?
अगर आप SBI से कार लोन लेते हैं, तो आपको 7.75 फीसदी का ब्याज देना होगा। ऐसे में अगर आप 7 साल की लोन पर कार को खरादते हैं, तो आपको हर महीने 4,327 रुपये की मासिक EMI देनी पड़ेगी।
प्रतिदिन के हिसाब के कितना आएगा खर्च?
अगर 4,327 रुपये की मासिक EMI को प्रतिदिन के हिसाब से देखें, तो आपको हर रोज मात्र 144.23 रुपये देना होगा।
Renault Kwid: इंजन और परफॉर्मेंस
- इंजन- Renault Kwid में 0.8-लीटर और 1-लीटर इंजन का विकल्प मिलता है।
- परफॉर्मेंस- Renault Kwid का 0.8-लीटर इंजन 5600 आरपीएम पर 54 PS की पावर और 4250 आरपीएम पर 72 Nm का टॉर्क पैदा करता है। वहीं, इसका 1-लीटर इंजन 5500 आरपीएम पर 68 PS की पावर और 4250 आरपीएम पर 91 Nm का टॉर्क पैदा करता है।
Renault Kwid: माइलेज
Renault Kwid का 1-लीटर इंजन का ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मॉडल 22 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। वहीं, इसका 1-लीटर इंजन का मैनुअल ट्रांसमिशन मॉडल 21.74 kmpl का माइलेज देता है। जबकि, Renault Kwid का 0.8-लीटर इंजन का मैनुअल ट्रांसमिशन मॉडल 20.71 kmpl का माइलेज देता है।
Renault Kwid: कीमत
Renault Kwid की शुरुआती कीमत 2.99 लाख रुपये है, जो इसके टॉप वेरिएंट पर 5.12 लाख रुपये तक जाती है।