धूप, बरसात और सर्दी से बचने के आज के समय में कार काफी उपयोगी साबित होती है। वैसे सभी का सपना होता है कि उसके पास भी अपनी एक कार हो। इन दिनों कार बाजार में नई-नई कारें लांच हो रही हैं हर जरूरत और बजट के हिसाब से कारें बिक रही हैं। इतना ही नहीं मार्किट में इन दिनों नई कारों पर डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर्स, जीरो डाउन पेमेंट और कम EMI जैसे लुभावने ऑफर्स की भी बहार है। ज्यादातर लोग EMI पर कार खरीदना पसंद करते हैं। वैसे अगर आप थोड़ा होमवर्क करें और थोड़ी सावधानी बरतें तो कम EMI पर एक नई कार खरीदी जा सकती है। आई जानते हैं...
चेक करें बैंकों की EMI
अगर आप एक नई कार EMI पर लेने की सोच रहे है तो सबसे पहले आप ये चेक कीजिये कि कौन सा बैंक कम ब्याज दर पर लोन दे रहा है। कार डीलर के अलावा आप सीधा बैंक से भी संपर्क कर सकते हैं। वैसे अक्सर देखने में आता है की सरकारी बैंकों की ब्याज दरें प्राइवेट बैंकों और फाइनैंशियल कंपनियों की ब्याज दरों की तुलना में थोड़ी कम होती हैं। इतना ही नहीं पुरुषों के तुलना में महिलाओं को ब्याज दर पर ज्यादा छूट मिलती है।
क्रेडिट हिस्ट्री चेक करें
कार लोन लेने से पहले आप अपनी क्रेडिट हिस्ट्री चेक कर लें। यदि आपने पहले कोई लोन लिया है और उसकी EMI समय पर चुकाई है अथवा आपने लोन समय पर पूरा किया है तो आपका रिकॉर्ड अच्छा माना जाता है। ऐसे में आपको फिर से लोन लेने में कोई परेशानी नहीं होगी। याद रहे जिन लोगों का क्रेडिट स्कोर अच्छा रहता है उन्हें बैंक कई ऑफर्स भी मिलते हैं।
पुराने ग्राहक होने का फायदा
पहले भी अगर आपने किसी बैंक से लोन लिया है और उसकी EMI समय पर चुकाई है तो आपको फिर से उसी बैंक से लों लेने में आसानी होगी। इतना ही नहीं कई बार बैंक EMI पर थोड़ी रियायत भी दे देता है। किसी बैंक या फाइनैन्शियल कंपनी के मौजूदा कस्टमर होने पर आपको कई फायदे और ऑफर भी मिलते हैं। क्योकि बैंक में आपका रिकॉर्ड अच्छा जो है।
ध्यान से पढ़ें सभी डॉक्युमेंट्स
कार लोन लेते समय सभी डॉक्युमेंट्स को ध्यान से पढ़ें। अक्सर देखने में आता है कि लोग टर्म एंड कंडिशन्स ठीक से नहीं पढ़ते। क्योकिं एक तो वो बहुत ही छोटे-छोटे फोंट्स में लिखी होती हैं दूसरी तरफ लोग उन पर ध्यान भी नहीं देते। उन्हीं टर्म एंड कंडिशन्स में कई ऐसी जानकारियां लिखी होती है जो आपको ऑफर देते समय नहीं दी जाती। इसलिए लोन संबंधी दस्तावेज ध्यान से चेक करें