{"_id":"6ac4ab6086cb1485b90851b9","slug":"honda-elevate-facelift-launched-india-fresh-looks-more-features-same-petrol-engine-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च: नया लुक, ज्यादा फीचर्स और वही पेट्रोल इंजन, किन SUVs को दे रही टक्कर?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च: नया लुक, ज्यादा फीचर्स और वही पेट्रोल इंजन, किन SUVs को दे रही टक्कर?
Tue, 06 Oct 2026 01:33 PM IST
जागृति शुक्ला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:33 PM IST
सार
होंडा कार्स इंडिया ने अपनी मिड-साइजएसयूवी एलिवेट के फेसलिफ्ट वर्जन से पर्दा उठा दिया है। फ्रेश लुक, लग्जरी से भरपूर केबिन और 360-डिग्री कैमरा जैसी हाइटेक सुविधाओं के साथ यह नई एलिवेट सेगमेंट में एक नया मानक तय करने के लिए तैयार है। लेकिन क्या यह नया अवतार क्रेटा और सेल्टोस को चुनौती दे पाएगा? आइए जानते हैं इस नई एसयूवी के बारे में सबकुछ विस्तार से...
विज्ञापन
होंडा एलिवेट का फेसलिफ्ट मॉडल आज हो सकता है भारत में लॉन्च
- फोटो : @HondaCarIndia
विस्तार
होंडा कार्स इंडिया ने छह अक्तूबर को अपनी मिड-साइज एसयूवी एलिवेट का फेसलिफ्ट मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है। नई एलिवेट में कंपनी ने डिजाइन से लेकर केबिन और फीचर्स तक कई बदलाव किए हैं। हालांकि, SUV के मैकेनिकल सेटअप में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।
इसका मतलब है कि नई एलिवेट में पहले की तरह 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा। कंपनी ने भारत को अपडेटेड एलिवेट के लिए दुनिया का पहला बाजार बनाया है। फेसलिफ्ट मॉडल की प्री-लॉन्च बुकिंग डीलरशिप्स पर 21 हजार में शुरू हो चुकी थी। इसकी आधिकारिक वेरिएंट-वाइज कीमतें लॉन्च के समय घोषित की जाएंगी।
कितनी है होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट की कीमत?
पुरानी होंडा एलिवेट की कीमत करीब 11.8 लाख से शुरू होती थी। फेसलिफ्ट मॉडल में नए फीचर्स और डिजाइन अपडेट जोड़े गए हैं, इसलिए इसकी कीमत मौजूदा मॉडल के मुकाबले थोड़ी ज्यादा होने की उम्मीद है। अनुमानित शुरुआती कीमत करीब लगीाग 12 लाख हो सकती है। वेरिएंट-वाइज आधिकारिक कीमतों का खुलासा लॉन्च इवेंट में कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बाहर से कितना बदली नई एलिवेट?
नई एलिवेट के पीछे भी डिजाइन में बदलाव किया गया है। सबसे खास बदलाव टेल-लैम्प्स के बीच कनेक्टेड लाइटबार का है। इससे एसयूवी का रियर लुक पहले की तुलना में ज्यादा आधुनिक नजर आता है। कुल मिलाकर होंडा ने एलिवेट को पूरी तरह नए मॉडल के तौर पर पेश करने के बजाय मौजूदा एसयूवी के डिजाइन को ही अपडेट किया है।
केबिन में पहले से ज्यादा फीचर्स
अगर इंटीरियर फीचर की बात करें तो फेसलिफ्ट एलिवेट में सबसे ज्यादा बदलाव केबिन और फीचर्स के स्तर पर देखने को मिलते हैं। इस बार होंडा ने एसयूवी में कई ऐसे फीचर्स जोड़े हैं, जो इसे ज्यादा प्रीमियम बनाने की कोशिश करते हैं।
नई एलिवेट में अब फैक्ट्री-फिटेड 360-डिग्री कैमरा मिलेगा। पहले यह डीलर एक्सेसरी के तौर पर उपलब्ध था। 360-डिग्री कैमरा खास तौर पर पार्किंग और कम स्पीड पर गाड़ी को तंग जगहों से निकालने में मदद करेगा। इसके अलावा फ्रंट सीटों में वेंटिलेशन का फीचर भी दिया गया है।
10.25 इंच की बड़ी स्क्रीन
साथ ही नई एलिवेट में अब 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके साथ केबिन ट्रिम को भी अपडेट किया गया है। होंडा ने इंटीरियर में एम्बिएंट लाइटिंग भी जोड़ी है, जिससे केबिन को ज्यादा प्रीमियम फील देने की कोशिश की गई है।
इसके अलावा फीचर लिस्ट में पावर्ड को-ड्राइवर सीट, रियर सनब्लाइंड्स, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, अपडेटेड केबिन ट्रिम और हल्के कलर थीम वाला इंटीरियर शामिल हैं। यानी इस अपडेट में होंडा ने एसयूवी के बाहरी डिजाइन के साथ-साथ अंदर से भी इसे ज्यादा फीचर-रिच बनाने पर जोर दिया है।
इंजन में कोई बदलाव नहीं
वहीं, होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट में सबसे बड़ी बात यह है कि इसके मैकेनिकल पैकेज को पहले जैसा ही रखा गया है। SUV में वही भरोसेमंद 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन करीब 121 hp की पावर और 145 Nm का टॉर्क पैदा करता है। ट्रांसमिशन के लिए ग्राहकों को 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक का विकल्प मिलता रहेगा।
क्या मिलेगा हाइब्रिड इंजन?
होंउा सिटी में में मिलने वाला कंपनी का स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन Elevate Facelift में अभी कंफर्म नहीं है। यानी फिलहाल फेसलिफ्ट एलिवेट के साथ स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड विकल्प की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सेफ्टी में 360 कैमरा बड़ा अपडेट
होंडा एलिवेट में पहले से ही होंडा सेंसिंग ADAS मौजूद है। इसमें एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-कीपिंग असिस्ट और कोलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं।
फेसलिफ्ट में 360-डिग्री कैमरा जुड़ने से सुरक्षा और ड्राइविंग के साथ-साथ पार्किंग के दौरान भी ड्राइवर को फायदा मिलेगा। खास तौर पर तंग पार्किंग स्पेस और कम स्पीड वाले मैन्यूवर्स में चारों तरफ का विजुअल देखने में यह सिस्टम मदद करेगा।
किन एसयूवी से मुकाबला?
होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट का मुकाबला भारतीय मिड-साइज SUV सेगमेंट की कई लोकप्रिय गाड़ियों से होगा। इसके प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों में ह्यूंदै क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति सुजुकी विक्टोरिस, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइड्रोलिक्स, स्कोडा कुशाक, फॉक्सवैगन ताइगुन और टाटा सिएराजैसे मॉडल शामिल हैं।
इस सेगमेंट में पहले से ही काफी कड़ा मुकाबला है। ऐसे में होंडा ने एलिवेट फेसलिफ्ट के जरिए डिजाइन और फीचर्स को अपडेट करके अपनी एसयूवी को फिर से मुकाबले में मजबूत करने की कोशिश की है।
क्या नया अपडेट एलिवेट को बनाएगा ज्यादा मजबूत?
एक्सपर्ट्स के अनुसार, नई होंडा एलिवेट में कंपनी ने किसी बड़े मैकेनिकल बदलाव के बजाय डिजाइन, फीचर्स और केबिन एक्सपीरियंस पर फोकस किया है। नया फ्रंट लुक, कनेक्टेड रियर लाइटबार, 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स, बड़ी 10.25-इंच स्क्रीन और ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स इसे पहले से ज्यादा आधुनिक बनाते हैं। वहीं, 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन, 6-स्पीड मैनुअल और CVT का सेटअप पहले की तरह बरकरार रखा गया है।

- फेसलिफ्ट के साथ एलिवेट का पूरा डिजाइन नहीं बदला गया है। एसयूवी का ओवरऑल आकार और प्रपोर्शन पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन फ्रंट और रियर में कई बदलाव किए गए हैं।
- फ्रंट में अब नए सेगमेंटेड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स दिए गए हैं, जिन्हें ग्रिल के साथ इंटीग्रेट किया गया है। इसके अलावा होंडा का लोगो भी अब ग्रिल की जगह बॉनट पर नजर आएगा। फ्रंट ग्रिल को नया डिजाइन दिया गया है और बंपर में भी मामूली बदलाव किए गए हैं। साइड प्रोफाइल में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जिससे एसयूवी का लुक पहले से थोड़ा अलग दिखाई देता है।