दिसंबर 2019 में स्टॉक क्लीयरेंस और ईयर एंड ऑफर्स के बावजूद ऑटो सेक्टर की बिक्री उठ नहीं सकी। वाहन उद्योग पर छाया मंदी का असर दोपहिया वाहनों की बिक्री पर भी दिखा। Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) की कुल बिक्री दिसंबर महीने में 13 प्रतिशत गिरकर 50,416 इकाइयों पर रही। एक साल पहले की इसी महीने में उसने 58,278 गाड़ियों की बिक्री की थी।
Royal Enfield ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा दिसंबर में उसकी घरेलू बाजार में बिक्री 13 प्रतिशत गिरकर 48,489 इकाइयों पर रही, जो कि एक साल पहले इसी महीने 56,026 इकाई पर थी। इस दौरान, निर्यात 14 प्रतिशत गिरकर 1,927 इकाइयों पर रहा। एक साल पहले दिसंबर में 2,252 गाड़ियों का निर्यात किया गया था।
2 of 7
TVS StaR City+ special edition
- फोटो : tvs motor
टीवीएस मोटर की बिक्री नीचे आई
चेन्नई की कंपनी TVS Motor (टीवीएस मोटर) कंपनी की बिक्री दिसंबर महीने में 14.67 प्रतिशत घटकर 2,31,571 इकाई रह गई। कंंपनी ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में यह जानकारी दी। इससे पिछले साल के समान महीने में कंपनी ने 2,71,395 वाहन बेचे थे।
3 of 7
TVS Radeon special edition
- फोटो : Amar Ujala
दिसंबर में कंपनी की दोपहिया बिक्री 16.65 प्रतिशत घटकर 2,15,619 इकाई रह गई, जो दिसंबर, 2018 में 2,58,709 इकाई रही थी। घरेलू बाजार में कंपनी की दोपहिया बिक्री 25 प्रतिशत घटकर 1,57,244 इकाई रह गई, जो दिसंबर, 2018 में 2,09,906 इकाई रही थी।
4 of 7
TVS अपाचे RTR 160 4V
- फोटो : TVS
टीवीएस मोटर कंपनी की मोटरसाइकिल बिक्री घटकर 93,697 इकाई रह गई, जो एक साल पहले समान महीने में 1,07,189 इकाई रही थी। इसी तरह कंपनी की स्कूटर बिक्री भी घटकर 74,716 इकाई रह गई, जो दिसंबर, 2018 में 91,480 इकाई रही थी। कंपनी की तिपहिया बिक्री 26 प्रतिशत बढ़कर 15,952 इकाई रही, जो एक साल पहले समान महीने में 12,686 इकाई थी। कंपनी ने कहा कि दिसंबर में उसका कुल निर्यात 22 प्रतिशत बढ़कर 73,512 इकाई रहा, जो एक साल पहले समान महीने में 60,262 इकाई रहा था।
5 of 7
Bajaj Auto Bike Plant
- फोटो : Twitter
बजाज ऑटो की बिक्री भी घटी
Bajaj Auto (बजाज ऑटो) की कुल बिक्री दिसंबर महीने में तीन प्रतिशत घटकर 3,36,055 इकाई रह गई। एक साल पहले समान महीने में कंपनी ने 3,46,199 वाहन बेचे थे। कंपनी ने बयान में कहा कि समीक्षाधीन अवधि में घरेलू बाजार में उसकी बिक्री 15 प्रतिशत घटकर 1,53,163 इकाई पर आ गई। एक साल पहले समान महीने में कंपनी ने घरेलू बाजार में 1,80,351 वाहन बेचे थे।