फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2019 में मोटरसाइकिल बिक्री भी मंदी की चपेट में, टीवीएस, बजाज, रॉयल एनफील्ड की दिसंबर में बिक्री घटी

Thu, 02 Jan 2020 08:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 02 Jan 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
bike sales india december 2019 royal enfield bajaj auto sale december 2019 tvs bike sales
Royal Enfield classic 350
दिसंबर 2019 में स्टॉक क्लीयरेंस और ईयर एंड ऑफर्स के बावजूद ऑटो सेक्टर की बिक्री उठ नहीं सकी। वाहन उद्योग पर छाया मंदी का असर दोपहिया वाहनों की बिक्री पर भी दिखा। Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) की कुल बिक्री दिसंबर महीने में 13 प्रतिशत गिरकर 50,416 इकाइयों पर रही। एक साल पहले की इसी महीने में उसने 58,278 गाड़ियों की बिक्री की थी। 


Royal Enfield ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा दिसंबर में उसकी घरेलू बाजार में बिक्री 13 प्रतिशत गिरकर 48,489 इकाइयों पर रही, जो कि एक साल पहले इसी महीने 56,026 इकाई पर थी। इस दौरान, निर्यात 14 प्रतिशत गिरकर 1,927 इकाइयों पर रहा। एक साल पहले दिसंबर में 2,252 गाड़ियों का निर्यात किया गया था। 
bike sales india december 2019 royal enfield bajaj auto sale december 2019 tvs bike sales
TVS StaR City+ special edition - फोटो : tvs motor

टीवीएस मोटर की बिक्री नीचे आई

चेन्नई की कंपनी TVS Motor (टीवीएस मोटर) कंपनी की बिक्री दिसंबर महीने में 14.67 प्रतिशत घटकर 2,31,571 इकाई रह गई।  कंंपनी ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में यह जानकारी दी।  इससे पिछले साल के समान महीने में कंपनी ने 2,71,395 वाहन बेचे थे। 
bike sales india december 2019 royal enfield bajaj auto sale december 2019 tvs bike sales
TVS Radeon special edition - फोटो : Amar Ujala
दिसंबर में कंपनी की दोपहिया बिक्री 16.65 प्रतिशत घटकर 2,15,619 इकाई रह गई, जो दिसंबर, 2018 में 2,58,709 इकाई रही थी। घरेलू बाजार में कंपनी की दोपहिया बिक्री 25 प्रतिशत घटकर 1,57,244 इकाई रह गई, जो दिसंबर, 2018 में 2,09,906 इकाई रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
bike sales india december 2019 royal enfield bajaj auto sale december 2019 tvs bike sales
TVS अपाचे RTR 160 4V - फोटो : TVS
टीवीएस मोटर कंपनी की मोटरसाइकिल बिक्री घटकर 93,697 इकाई रह गई, जो एक साल पहले समान महीने में 1,07,189 इकाई रही थी। इसी तरह कंपनी की स्कूटर बिक्री भी घटकर 74,716 इकाई रह गई, जो दिसंबर, 2018 में 91,480 इकाई रही थी। कंपनी की तिपहिया बिक्री 26 प्रतिशत बढ़कर 15,952 इकाई रही, जो एक साल पहले समान महीने में 12,686 इकाई थी। कंपनी ने कहा कि दिसंबर में उसका कुल निर्यात 22 प्रतिशत बढ़कर 73,512 इकाई रहा, जो एक साल पहले समान महीने में 60,262 इकाई रहा था। 
विज्ञापन
bike sales india december 2019 royal enfield bajaj auto sale december 2019 tvs bike sales
Bajaj Auto Bike Plant - फोटो : Twitter

बजाज ऑटो की बिक्री भी घटी

Bajaj Auto (बजाज ऑटो) की कुल बिक्री दिसंबर महीने में तीन प्रतिशत घटकर 3,36,055 इकाई रह गई। एक साल पहले समान महीने में कंपनी ने 3,46,199 वाहन बेचे थे। कंपनी ने बयान में कहा कि समीक्षाधीन अवधि में घरेलू बाजार में उसकी बिक्री 15 प्रतिशत घटकर 1,53,163 इकाई पर आ गई। एक साल पहले समान महीने में कंपनी ने घरेलू बाजार में 1,80,351 वाहन बेचे थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed