फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hyundai की कारों पर सोने के सिक्कों की ‘बरसात’, साथ में मिल रही है 1 लाख तक की छूट

Mon, 10 Jun 2019 06:08 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 10 Jun 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
big discount on hyundai cars in june, offering upto rs 1 lakh discount on santro, xcent
Hyundai Santro India - फोटो : Instagram

मई में ऑटो सेक्टर के हर सेगमेंट में गिरावट आई है। कार कंपनियां भी कुछ दिनों के लिए अपना प्रोडक्शन बंद करने की तैयारी कर रही हैं। वहीं कुछ कार कंपनियां अपनी कारों पर डिस्काउंट भी दे रही हैं। देश की दूसरे नंबर की कार बनाने वाली कंपनी ह्यूंदै अपनी कारों पर 1.10 लाख रुपये तक का डिस्काउंट और कुछ कारों के साथ सोने का सिक्का ऑफर कर रही है।


 

ह्यूंदै ग्रैंड i10

big discount on hyundai cars in june, offering upto rs 1 lakh discount on santro, xcent
Hyundai Grand i10 India

कंपनी अपनी मौजूदा पीढ़ी की ग्रैंड आई10 को 2013 से बेच रही है। वहीं अब कंपनी नेक्स्ट जेनरेशन आई10 को बाजार में लाने की तैयारी कर रही है, जिसे इस साल फेस्टिव सीजन के दौरान लांच किया जा सकता है। कंपनी इस कार पर 1 लाख रुपये तक के डिस्काउंट दे रही है, जो पेट्रोल और डीजल दोनों पर मिलेंगे। इसका मुकाबला फोर्ड फिगो और मारुति सुजुकी स्विफ्ट से है।
 

ह्यूंदै एक्सेंट

big discount on hyundai cars in june, offering upto rs 1 lakh discount on santro, xcent
hyundai xcent

कंपनी अपनी इस सेडान कार पर 1.10 लाख रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इसमें 54 हजार रुपये का डिस्काउंट और 30 हजार रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट शामिल हैं। साथ ही, कंपनी 3 ग्राम सोने का सिक्का भी बतौर गिफ्ट देगी। एक्सेंट की टक्कर मारुति डिजायर और होंजा अमेज से है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

ह्यूंदै वरना

big discount on hyundai cars in june, offering upto rs 1 lakh discount on santro, xcent
Hyundai verna boot space

लेटेस्ट जेनरेशन वरना चार इंजन ऑप्शन 1.4 लीटर डीजल इंजन, 1.4 लीटर पेट्रोल, 1.6 लीटर पेट्रोल और 1.6 लीटर डीजल इंजन में आती है। वहीं 1.6 लीटर इंजन में 6 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलता है। कंपनी वरना पर 60 हजार रुपये तक के डिस्काउंट्स ऑफऱ कर रही है। वरना का मुकाबला होंडा सिटी, मारुति सियाज और टोयोटा यारिस से है।
 

विज्ञापन

ह्यूंदै सैंट्रो

big discount on hyundai cars in june, offering upto rs 1 lakh discount on santro, xcent
santro 2018

ह्यूंदै ने अपनी नेक्स्ट जेनरेशन सैंट्रो को पिछले साल अक्टूबर, 2018 में लांच किया था।  कंपनी ने हाल ही में सैंट्रो के सबसे सस्ते D-Lite और Era को बंद करने का फैसला किया है। वहीं कंपनी इन दोनों ट्रिम्स की जगह Era एक्जीक्यूटिव ट्रिम लेगी। वहीं कंपनी सैंट्रो की बिक्री बढ़ाने के लिए 40 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफऱ कर रही है। सैंट्रो में 1.1 लीटर पेट्रोल इंजन आता है, जो 69 एचपी की पावर देता है, जबकि सीएनजी पर 59 एचपी की पावर मिलती है। इसका मुकाबला टाटा टियागो, मारुति सिलेरियो, डेटसन गो और मारुति वैगन आर से है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed