फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट सेडान के विकल्प

Sat, 18 Mar 2017 09:15 PM IST
amarujala.com- written by : अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- written by : अभिषेक मिश्रा Updated Sat, 18 Mar 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
best sedan cars in budget of 10 lakh
cars - फोटो : amarujala

नौकरी पाने के बाद हर युवा का पहला सपना अपनी कार खरीदने का होता है। ऐसे में कार कंपनियां इंट्री लेवल के सेगमेंट में ज्याद फोकस कर रही हैं। लेकिन कम बजट वाली कार बाजार में आने के बाद भी युवाओं का सेडान कार के प्रति प्यार कम होता नजर नहीं आ रहा। आइए बताते हैं 10 लाख रुपये के बजट में कौन-कौन सी सेडान कार आपके लिए बेहतरीन विकल्प हैं।

10 लाख के बजट में ये कारें है बेहतरीन सेडान कार

best sedan cars in budget of 10 lakh
होंडा सिटी फेसलिफ्ट

हौंडा सिटी
हौंडा ने सिटी फेसलिफ्ट को 8.50 लाख रुपये (दिल्ली एक्स शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है। बाजार में कार पेट्रोल तथा डीजल दोनों वेरियंट में उपलब्ध है। कार में 1.5 लीटर का पेट्रोल और डीजल इंजन दिया गया है। शहर में चलने के लिए यह एक बेहतरीन कार है। कंपनी का दावा है कि पेट्रोल वेरियंट का माइलेज 17.8 किमी प्रति लीटर का है। वहीं, डीजल वेरियंट का माइलेज 25.6 किमी प्रति किमी का है। कंपनी ने कार को पांच मॉडल में बाजार में उतारा है। लेकिन कार के दो मॉडल ही 10 लाख से नीचे के है। कार में एलईडी हेड और टेल लैम्प लगा है, साथ ही कार में 6 एयरबैग भी मौजूद है।

10 लाख के बजट में ये कारें है बेहतरीन सेडान कार

best sedan cars in budget of 10 lakh
सियाज

मारुति सुजुकी सियाज
मारुति की सियाज एक बेहतरीन सेडान कार है। कंपनी ने इसे 7.75 लाख से 10.56 लाख की कीमत पर बाजार में उतारा है। कार पेट्रोल और डीजल दोनों ही वेरियंट में उपलब्ध है। मारूति ने अपनी इस सेडान में 1.6 लीटर का DDiS320 डीजल इंजन दिया है। वहीं पेट्रोल वेरियंट में कंपनी ने 1.4 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया है। कंपनी का दावा है कि पेट्रोल वेरियंट का माइलेज 19.1 किमी प्रति लीटर का है। वहीं डीजल वेरियंट में 25.09 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। कार में एबीएस और एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर भी उपलब्ध है। कार के ज्यादातर मॉडल 10 लाख के अंदर ही मिलते हैं। लूक की बात करें तो कार देखने में शानदार नजर आती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

10 लाख के बजट में ये कारें है बेहतरीन सेडान कार

best sedan cars in budget of 10 lakh

फोक्सवैगन वेंटो
फोक्सवैगन की वेंटो 8.2 लाख से 13.63 लाख की कीमत में आती है। हालांकि वेंटो ने नई वेरियंट हाईलाइन प्लस की शुरुआती कीमत 11.39 लाख है। फोक्सवैगन ने कार को तीन इंजन के विकल्प में बाजार में उतारा है। कंपनी ने कार में 1.2 लीटर का TSI और 1.6 लीटर का MPI इंजन दिया है। वहीं डीजल वेरियंट में 1.5 लीटर का TDI डीजल इंजन दिया है। कंपनी ने कार को बेहतरीन लूक दिया है। कार में एबीएस और एयरबैग का सेफ्टी फीचर दिया है। 

विज्ञापन

10 लाख के बजट में ये कारें है बेहतरीन सेडान कार

best sedan cars in budget of 10 lakh

स्कोडा रैपिड
स्कोडा की रैपिड कूल लूक वाली सेडान है। कार पहली नजर में ही बहुत शानदार लगती है। कार की कीमत 8.35 लाख से शुरू होकर 12.79 तक जाती है। कार में 1.6 लीटर का पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। कार के डीजल वेरियंट में 17.9 किमी प्रति लीटर से 21.14 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। कार में एबीएस और एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर मौजूद हैं। लेकिन कार में रियर कैमरा और पार्किंग सेंसर की कमी खलती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed